फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus driver removed for not giving side to minister's convoy

मंत्री के काफिले को साइड न देने पर बस चालक को हटाया

Thu, 21 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bus driver removed for not giving side to minister's convoy
मंत्री के काफिले को साइड न देने पर बस चालक को हटाया
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को साइड न देना धामपुर डिपो के अनुबंधित बस चालक को भारी पड़ गया। मंत्री के आदेश पर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एलके त्रिवेदी ने चालक को हटा दिया।

17 जनवरी को अशोक कटारिया काफिले के साथ मुरादाबाद से धामपुर लौट रहे थे। कांठ रेलवे फाटक के पास धामपुर डिपो की बस संख्या यूपी 20टी 7270 आगे चल रही थी। काफिले में शामिल वाहनों ने कई बार हॉर्न दिया, लेकिन बस चालक ने साइड नहीं दी। कटारिया को धामपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। परिवहन मंत्री ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धामपुर को आदेश दिया कि यह बस चालक भविष्य में किसी हादसे की वजह बन सकता है। इसे तत्काल हटाया जाए। एआरएम एलके त्रिवेदी ने बताया कि नोटिस जारी बस चालक जॉनी को हटा दिया गया है। भविष्य में वह किसी भी रोडवेज बस को नहीं चला जाएगा। वहीं, जॉनी का कहना है कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण आगे कई वाहन थे, इसलिए वह तुरंत साइड नहीं दे सका। कुछ दूर आगे जाकर उसने काफिले को साइड दे दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed