फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus burst into flames on highway, 35 passengers narrowly escaped

Meerut News: हाईवे पर बस बनी आग का गोला, 35 यात्री बाल-बाल बचे

Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bus burst into flames on highway, 35 passengers narrowly escaped
जलालाबाद में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर धू धू कर जलती रोडवेज बस। संवाद
जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद के पास रोडवेज की अनुबंधित बस आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 35 यात्री सकुशल बच गए। बस को आग की लपटों से घिरी देख यात्री सहम गए। नगर पंचायत के टैंकर के पानी से आग पर काबू पाया गया। बाद में दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब दो बजे लोनी डिपो की अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर सहारनपुर से दिल्ली जा रही थी। बस में महिला व बच्चों समेत करीब 35 यात्री सवार थे। बस में चालक सुलेमान और परिचालक संजीव कुमार थे। जब बस जलालाबाद के बिजलीघर के पास पहुंची तो अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। चालक ने बस को हाईवे किनारे रोक दिया और सवारियों को जल्दी उतरने के लिए कहा। धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पलभर में ही बस आग का गोला बन गई। आग की लपटों के साथ चारों और धुआं फैल गया। सूचना पर नगर पंचायत से पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में शामली से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक सुलेमान ने बताया कि बस डीजल चालित है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है, इस बारे में ज्यादा कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया।
कब्रिस्तान में आए लोग बने देवदूत
जिस समय बस रूकी तो पास ही कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए लोग पहुंचे हुए थे। बस में धुआं और यात्रियों की चीख पुकार सुनकर वे दौड़े और यात्रियों को बस से उतारने में मदद की। लोगों के उतरते ही बस आग का गोला बन गई। लोगों की सूचना पर तुरंत ही नगर पंचायत के टैंकर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। यात्रियों के अनुसार ये लोग तो आज देवदूत ही बनकर आए।

थोड़ी भी देर हो जाती तो हो जाता भीषण हादसा
जिस तरह से बस में आग लगने की घटना हुई, उसमें जरा भी देर हो जाती तो भीषण हादसा हो सकता था। यात्री शमशाद ने बताया कि बस से धुआं उठने का जैसे ही पता चला तो चालक ने बस को साइड में रोक दिया। यात्री जैसे ही बस से नीचे उतरे तो उसके दो तीन मिनट बाद ही बस आग की लपटों से घिर गई। महिला यात्री पूनम ने बताया कि वे बस से उतरे ही थे कि बस मेें आग उठने लगी। समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए थे, वरना पता नहीं क्या हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed