फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus and Truck Accident in Bijnor, 17 people injured

यूपी: ट्रक से टकराकर खाई में पलटी बस, मची चीख-पुकार, 17 घायल

Thu, 17 May 2018 09:02 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 17 May 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Bus and Truck Accident in Bijnor, 17 people injured
बस पलट गई - फोटो : अमर उजाला

यहां एक बस, ट्रक से टकराने के बाद खाई में पलट गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 17 यात्री गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर की है। अफजलगढ़ के रेहड़ में हाईवे 74 पर गांव मानियावाला में बनैली नदी के पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह उत्तराखंड डिपो की बस, ट्रक से टकराने के बाद खाई में पलट गई। जिसमें करीब 17 यात्री घायल हो गए। बस में 40 यात्री सवार थे। आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

  
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उत्तराखंड डिपो की बस संख्या यूके 07 पीएएनडीटी 1846 काशीपुर से देहरादून के लिए जा रही थी। बस में लगभग 40 के यात्री सवार थे। जैसे ही बस गांव मानियावाला में बनैली नदी के पुल को पार कर मोड़ पर पहुंची तो उसकी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। तेज गति होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बस के शीशे तोड़ कर बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी कासमपुरगढ़ी और सीएचसी अफजलगढ में भर्ती कराया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में ये यात्री हुए घायल
घायलों में प्रेमवती पत्नी बीके सिंह आसपुर मुरादाबाद, अर्पित कुमार पुत्र रंजीत सिंह बलपुर देहरादून, शेर सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह आसपुर जसपुर, कमलेश देवी पत्नी शेर सिंह आसपुर जसपुर, अमर सिंह पुत्र रतन सिंह पथरी हरिद्वार, ईशा चौधरी महेशपुरा काशीपुर,  विजय कुमार पुत्र बमबहादुर सिंह महेशपुरा काशीपुर, देवेंद्र सिंह पुत्र दयाराम सिंह काशीपुर, ग्यासुरर्हमान पुत्र मोहम्मद अतीक काशीपुर, बिल्किश बानो पत्नी ग्यासुरर्हमान काशीपुर,  मोहम्मद  इस्लाम पुत्र मोहम्मद  अनवार काशीपुर, अनुराग पुत्र विजय सिंह अंकुरपुर बिजनौर, राधाकृष्णा पत्नी जयसिंह काशीपुर, शौकत अली पुत्र अल्ताफ बसई ठाकुरद्वारा, ओमप्रकाश सिंह, अतर सिंह पुत्र बत्तू सिंह मस्तल्लीपुर ठाकुरद्वारा शामिल हैं।

पढ़ें : देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बस चालक और परिचालक मौके से फरार

Bus and Truck Accident in Bijnor, 17 people injured
अस्पताल में घायल भर्ती - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों का कहना था कि बस का चालक बस को बहुत तेज गति से चला रहा था। काशीपुर मंडी के पास भी बस एक वाहन से टकराने से बची थी। यात्रियों ने कई बार चालक से बस को धीमी गति से चलाने का आग्रह किया था। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गए। जिन यात्रियों के टिकट के पैसे बकाया थे, वह भी परेशान रहे। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक  भी ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। 

ट्रक से टक्कर नहीं हुई, बेकाबू होकर पलटी बस : सीओ
सीओ अफजलगढ़ इंद्रजीत सिंह का कहना है कि बस की टक्कर ट्रक से नहीं हुई है। बस की गति बहुत तेज थी। मोड़ पर आते ही चालक की झपकी लगी और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए। अफजलगढ़ के कोतवाल ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर घायलों की मदद की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। उधर, यात्रियों का कहना है कि सूचना के करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed