फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bus adda bankar taiyaar , lokaarpan ka intjaar

साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डा बनकर तैयार, लोकार्पण का इंतजार  

Sat, 18 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 18 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
bus adda bankar taiyaar , lokaarpan ka intjaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हाईकोर्ट से लेकर एनजीटी तक मामला जाने और तमाम विरोध के बावजूद भैसाली बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है। करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार बस अड्डे को अब लोकार्पण का इंतजार है। हालांकि बस अड्डे से लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है। बस अड्डा बनने से नीची हो चुकी जर्जर बिल्डिंग को भी दूसरे चरण में तोड़कर बनाया जाना है। इसके लिए शासन से बजट का इंतजार है।  

विज्ञापन

शहर के बीच आ चुके भैसाली बस अड्डे से मेरठ व भैसाली डिपो की 500 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। बसों की भारी संख्या के चलते शहर में जाम और प्रदूषण की भयावह स्थिति रहती है। बस अड्डे को शहर से बाहर करने के मामले को लेकर हाईकोर्ट और एनजीटी तक वाद पहुंचा, लेकिन वहां से मिले कुछ निर्देशों के बाद रोडवेज ने बस अड्डे का निर्माण करा दिया। फिलहाल बस अड्डा बनकर तैयार है। बचे हुए कार्य को फाइनल टच दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

18 प्लेटफार्मों से होगा बसों का संचालन 
बस अड्डे पर 18 प्लेटफार्म बनाए गए हैं। इन प्लेटफार्मों से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, कौशांबी, आनंद विहार, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, बागपत, बड़ौत, शामली, अजमेर, जयपुर और अलवर आदि जाने वाली बसों का संचालन किया जाएगा। इन सभी बसों के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म होंगे। वेटिंग शेड पर सभी प्लेटफार्मों को रिफ्लेक्टर टेप से दर्शाया जाएगा। नियत प्लेटफार्म पर ही बस को खड़ा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटिंग शेड में लगाई गई बेंच, बनाया टॉयलेट
बस अड्डे के वेटिंग शेड में यात्रियों को बस का इंतजार करने के लिए बेंच का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही वाटर बूथ व टॉयलेट बनाए गए हैं। पूछताछ के लिए पूछताछ केंद्र और कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से बस अड्डे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। 

जर्जर बिल्डिंग तोड़कर बनाई जाएगी नयी

बस अड्डा तो नया बन गया, लेकिन आरएम आफिस से लेकर एआरएम भैसाली डिपो की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। अड्डे का भराव होने पर बिल्डिंग नीची हो गई है। जिसके चलते बरसात में जलभराव हो जाता है। दूसरे चरण में जर्जर बिल्डिंग को तोड़कर नया निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन से निर्देश मिलने और बजट स्वीकृत होने का इंतजार किया जा रहा है। 

सीएम को करना है लोकार्पण 
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बस अड्डा तो बनकर तैयार है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को इसका लोकार्पण करना है। उम्मीद है कि अगले माह बस अड्डे का लोकार्पण कर दिया जाए। 

क्या बोले अधिकारी 
बस अड्डा बनकर तैयार हो चुका है। जो छोटे मोटे काम बचे हैं, उन्हें फाइनल टच दिया जा रहा है। जल्द ही प्लेटफार्मों का स्थान चयनित कर नियत स्थान से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 
नीरज सक्सेना, आरएम मेरठ

बोलते आंकड़े
- कैंट बोर्ड ने यूपी शासन को दी भैसाली अड्डे की जमीन     1934 में 
- भैसाली अड्डे का कुल क्षेत्रफल                          11671 वर्गमीटर
- जमीन पर यूपी रोडवेज काबिज                                 1952 से 
- मेरठ कार्यशाला का क्षेत्रफल                            13430 वर्गमीटर
- भैसाली अड्डे पर यात्रियों की संख्या                      करीब 60 हजार प्रतिदिन
- संचालित होने वाली बसों की संख्या                     करीब 510
- बस अड्डे की श्रेणी                                      ए-क्लास 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed