{"_id":"5bb62703867a5528d614038d","slug":"bus-accident-in-muzaffarnagar-and-two-killed-and-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत, महिला समेत कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत, महिला समेत कई लोग घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में वहलना-पीनना बाईपास पर शाहपुर मोड़ के निकट मुजफ्फरनगर-शामली रूट की तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सामने से आ रही बाइक को रौंद डाला और सड़क किनारे पलट गई। बाइक सवार शाहपुर क्षेत्र के तावली निवासी दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिलाओं समेत तीन बस यात्री भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
रिजवान (25) पुत्र दिलशाद और नौमान (28) पुत्र अब्दुल रहमान गुरुवार देर शाम बाइक पर शहर से अपने घर लौट रहे थे। शाहपुर मोड़ के निकट शामली से मुजफ्फरनगर आ रही बस ने इन्हें कुचल दिया। इसके बाद चालक भी बस से नियंत्रण खो बैठा और असंतुलित होकर बस सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार बुढ़ाना के शफीपुर पट्टी निवासी रजनी पत्नी राकेश वर्मा व मीरा पत्नी अमित वर्मा के साथ ही गांव सिकंदरपुर निवासी रमेशचंद घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे वहलना चौकी इंचार्ज एसआई राधेश्याम ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दोनों बाइक सवार युवकों के शव पोस्टमार्टम के वास्ते मोर्चरी भेजते हुए परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/