फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullion strike

आज हाईवे-58 जाम करेंगे सर्राफा कारोबारी  

Mon, 28 Mar 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 28 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bullion strike
मेरठ के घंटाघर चौराहे पर जाम लगाते सर्राफा काराेबारी। - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने आंदोलन और तेज कर दिया है। शहर जाम करने के बाद सोमवार को मेरठ की संघर्ष समिति के नेतृत्व में नेशनल हाईवे- 58 जाम किया जाएगा। इस दौरान धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नारेबाजी की जाएगी। वहीं, रविवार को भी रेलवे रोड चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन के हड़ताल से पीछे हटने के बाद दिल्ली की ऑल इंडिया बुलियन ज्वैलर्स स्वर्णकार फेडरेशन ने आंदोलन की कमान संभाली है। फेडरेशन ने 25 मार्च को दिल्ली में बैठक कर आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई थी। जिसमें उन्होंने पूरे देश में एक साथ सर्राफा व्यापारियों से आंदोलन करने का आह्वान किया था। फेडरेशन के तय कार्यक्रम अनुसार जहां पहले शहर में धरना प्रदर्शन और जाम लगाने की योजना पर मेरठ की संघर्ष समिति कार्य कर रही थी।
विज्ञापन


वहीं, अब 28 मार्च को पूरे देश के राष्ट्रीय राज्यमार्गों पर जाम लगाने की योजना है। इसी योजना के तहत मेरठ की संघर्ष समिति भी सोमवार को परतापुर स्थित एनएच-58 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सदस्य रवि प्रकाश अग्रवाल और सर्वेश सर्राफ ने बताया कि सोमवार सुबह सभी सर्राफा व्यापारी शहर सर्राफा स्थित मंदिर महादेव पर एकत्रित होंगे। वहां से सभी घंटाघर पहुंचेंगे। जहां से स्कूटर, बाइक और टेंपो से परतापुर स्थित एनएच-58 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मानव शृंखला भी बनाई जाएगी। नरेश चंद माहेश्वरी और दिनेश रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक अपना फैसला वापस नहीं लेती है, आंदोलन जारी रहेगा।

रेलवे रोड जाम कर प्रदर्शन किया
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकार अग्रवाल, महामंत्री सर्वेश सर्राफ, मंत्री नरेंद्र माहेश्वरी, विजय आनंद, सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी, अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सोना-चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा समेत अन्य सर्राफा व्यापारी रविवार दोपहर शहर सर्राफा स्थित मंदिर महादेव से रैली निकालते हुए घंटाघर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया।


इसके बाद वे रेलवे रोड चौराहे पर पहुंचे और वहां जाम लगाकर भाजपा तथा वित्तमंत्री के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही ‘कमल का फूल हमारी भूल’, ‘एक्साइज ड्यूटी वापस लो’ जैसे नारे लगाए। वहीं, पुलिस ने व्यापारियों को जाम लगाने से रोका। इस दौरान दिल्ली रोड पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान यहां डॉ. संजीव अग्रवाल, गौरव, नीरज, सचिन, राकेश, योगेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed