फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullion merchants over strike

सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल खत्म

Sun, 20 Mar 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 20 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bullion merchants over strike
लालकुर्ती में दुकानें बंद कराने को लेकर सर्राफा व्यापारियों में होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ समेत पूरे देश में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल खत्म हो गई। केंद्र सरकार ने फिलहाल सोना और हीरे पर लगाई एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी खत्म नहीं की है, लेकिन एक कमेटी का गठन किया है। रविवार से मेरठ में सर्राफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे। 
विज्ञापन


आम बजट में केंद्र सरकार ने सोना और हीरे पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाई थी। देश भर में सर्राफा व्यापारी इसका विरोध कर रहे थे। एक मार्च को ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन और उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने 2 मार्च से हड़ताल का आह्वान किया था।
विज्ञापन


मेरठ के सर्राफा व्यापारी भी हड़ताल पर थे। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सर्राफा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। सरकार और सर्राफा एसोसिएशन पदाधिकारियोें के साथ हुई बैठक में हड़ताल वापसी के मुद्दे पर सहमति बन गई है। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन ने हड़ताल वापसी का आह्वान कर दिया है। इससे रविवार को मेरठ में भी सर्राफा व्यापारी शोरूम खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सरकार
ने एक मार्च से एक्साइज ड्यूटी लगाई थी। ऐसे में सर्राफा व्यापारियों को 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना होता है। हड़ताल के चलते कमेटी ने सर्राफा व्यापारियों को एक्साइज विभाग में 1 मई तक रजिस्ट्रेशन कराने की छूट दी है। 

सर्राफा व्यापारियों की जीत हुई है। सरकार एक्साइज विभाग के लिए नियम बनाएगी तो इससे सर्राफा व्यापारियों का शोषण नहीं होगा। - दिनेश रस्तोगी, महामंत्री सर्राफा व्यापार एसोसिएशन

सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल सफल रही है। अब सभी सर्राफा व्यापारी बाजार खोल सकेंगे। -सर्वेश कुमार सर्राफा, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन के आह्वान पर हड़ताल की गई थी। अब उन्हीं के आह्वान पर हड़ताल वापस हुई है। रविवार से बाजार खोला जाएगा। -रवि प्रकाश अग्रवाल, सदस्य, ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed