फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullet theft gang arrest

बुलेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 18 Dec 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bullet theft gang arrest
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बुलेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ओएलएक्स पर चोरी की बाइक बेचकर ठगी भी करता था। दोनों आरोपियों से चोरी की चार बुलेट व चार दूसरी बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

नौचंदी थाने में एएसपी कैंट सूरज राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि 15 दिन पहले व्यापारी पंकज त्रिवेदी की शास्त्रीनगर से बुलेट बाइक चोरी हुई थी। वीडियो फुटेज से एक चोर की पहचान की गई। चोर की तलाश में इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा टीम के साथ लगे थे। बुधवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान किठौर नई बस्ती निवासी दानिश पुत्र इरशाद और मुंडाली के साफियाबाद लोटी निवासी अब्दुल्ला पुत्र नजमुद्दीन के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह एक साल से जिले में वाहन चोरी और लूट की वारदात कर रहा था। बदमाश फर्जी आईडी बनाकर चोरी की बाइक ओएलएक्स के जरिए बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

दानिश पर दर्ज 14 मुकदमे
इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने बताया कि दानिश पर 14 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। वह अब्दुल्ला के साथ मिलकर मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ से बुलेट, स्कूटी और बाइक चोरी करता था। गिरोह में सात अन्य बदमाश भी हैं। उनकी तलाश की जा रही है। ये लोग बुलेट को 20 हजार रुपये में और बाइक को 8 हजार में बेचते थे। कुछ बुलेट व बाइक इन्होंने ओएलएक्स के जरिए भी बेचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed