फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullet stuck in Subedar's head after hitting the roof

छत से टकराकर सूबेदार के सिर में फंसी गोली

Tue, 29 Oct 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bullet stuck in Subedar's head after hitting the roof
मेरठ। सरधना के पोहल्ली गांव में गोवर्धन पूजा में हर्ष फायरिंग तमंचे से हो रही थी। तमंचे से चली गोली सूबेदार के सिर में फंसी है। जिसके चलते सूबेदार अस्पताल में मौत से लड़ रहे हैं। देर रात डॉक्टरों की टीम बुलाई गई, जोकि ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी। सूबेदार की हालत बेहद नाजुक बनी है।
विज्ञापन

सूबेदार सुनील कुमार को गोली लगने की जानकारी उनके पिता और परिजनों को भी नहीं थी। सूबेदार अपने ताऊ हरवीर सिंह के यहां गोवर्धन पूजा कराने के लिए गए थे। वहां पर हरवीर का बेटा कालू तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान गोली चली और छत के लिंटर से टकराकर सूबेदार के सिर में जा घुसी। सूबेदार जमीन पर गिर गए तो शोर मचा कि वे चक्कर आने के चलते गिर गए हैं।
विज्ञापन

हालत खराब होने पर सूबेदार को अस्पताल उनकी पत्नी अंजू व भाई धीरेंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बीमारी पूछी। परिवार के लोगों ने गोली की बात नहीं कहीं। उपचार के दौरान सुनील को गोली लगना बताया। उसके बाद सूबेदार के पिता सतवीर सिंह ने अपने भाई हरवीर से गोली चलने के बारे मेें पूछा। उसके बावजूद हरवीर ने गोली की बात से इंकार किया। बाद में परिवार के लोगों ने गोली लगने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगना मुझे नहीं बताया: सतवीर
सुनील के पिता सतवीर सिंह का कहना है कि बेटे को गोली हर्ष फायरिंग में लगी है। गोवर्धन पूजा करते समय कालू तमंचा लिए हुए था। कालू ने गोली चलाईं है, जोकि बेटे के सिर में लगी है। मुझे दो घंटे तक हरवीर व उसके बेटों ने नहीं बताया। कोई दुश्मनी भी नहीं है। सारा परिवार हर साल की तरह इस बार भी एक साथ गोवर्धन पूजा कर रहा था।

मौत से लड़ रहे सुनील
पुलिस के मुताबिक सूबेदार सुनील की हालत बेहद नाजुक बनी है। वह वेंटीलेटर पर बताए गए। डॉक्टर ऑपरेशन करने की तैयारी में लगे हैं। गोली सिर में फंसी है। यह घटना शाम 5:30 बजे की है। जबकि पुलिस को इसकी जानकारी रात करीब आठ बजे हुई। पुलिस ने गांव में जाकर घटना की बारीकी से जांच की तब पता चला कि गोली तमंचे से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed