फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulldozers were used to remove encroachment from Chhatri Peer to Jali Kothi

छतरी पीर से जली कोठी तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चला

Sun, 22 Jun 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers were used to remove encroachment from Chhatri Peer to Jali Kothi
खैर नगर छतरी पीर से जली कोठी तक निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
मेरठ। खैरनगर स्थित छतरी पीर से लेकर जली कोठी तक नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क के किनारे अवैध निर्माण और दुकान के बाहर रखा सामान बुलडोजर से हटाया गया। कई दुकानदारों ने निगम टीम का विरोध किया। निगम की टीम का कहना है कि दो दिन पहले लाल निशान और नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद लोगों ने अपना सामान नहीं हटाया। इसके चलते यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

शहर की सड़कों का चौड़ीकरण और जाम मुक्त करने के लिए डीएम वीके सिंह ने अतिक्रमण हटाने के विकास प्राधिकरण, एनएचएआई, नगर निगम, आवास विकास सहित अन्य विभागीय के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके चलते सहायक नगर आयुक्त शरद पाल, संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम ने प्रवर्तन दल के संग शनिवार को खैरनगर स्थित छतरी पीर से जली कोठी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वहां निगम का बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन

सड़क पर अवैध निर्माण कर दुकान बनाने और दुकानों के बाहर रखे सामान पर निगम का बुलडोजर चला तो कुछ लोगों ने विरोध किया। गहमागहमी होने पर देहलीगेट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। निगम की टीम ने सड़क पर रखे सामान को बुलडोजर से हटाना शुरू कर दिया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले निगम की टीम लाल निशान लगाकर दुकानदारों को नोटिस जारी कर रही है। दुकानदार अपना सामान सड़क से खुद नहीं हटाएंगे तो निगम की टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed