{"_id":"6a01ff205a65c3dfd405970f","slug":"bulldozers-run-on-encroachment-in-the-city-action-taken-against-46-shopkeepers-meerut-news-c-72-1-mct1011-153154-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 46 दुकानदारों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 46 दुकानदारों पर कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सोमवार को मेरठ पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने देहली गेट क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 46 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए।
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार व नगर निगम की टीम ने केसरगंज, छतरी तिराहा से घंटाघर तक मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को हटवाया गया। कई स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को जाम से राहत दिलाना और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इसके लिए स्थानीय पुलिस को नियमित निगरानी रखने तथा दोबारा अतिक्रमण होने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। शहर में इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अभियान में नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी भोले नाथ गौतम, लेखपाल राजकुमार रुद्रेश आदि मौजूद रहे।