फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bull killed a young man in Meerut

बेकाबू सांड ने 6 घंटे मचाया आतंक, एक युवक को उतारा मौत के घाट, कई जख्मी

Mon, 08 Oct 2018 02:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 08 Oct 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Bull killed a young man in Meerut
फाइल फोटो

यहां देर रात एक सांड ने ऐसा कहर बरपाया कि जो भी सामने आया उसी को टक्कर मारकर घायल करता रहा। यही नहीं बल्कि एक युवक को टक्कर मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि बाद में सांड की भी मौत हो गई।  

विज्ञापन


घटना यूपी के मेरठ जिले की है। जहां भगवानपुर चट्टावन गांव में रविवार रात भर एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सांड ने एक युवक को मार डाला। वहीं 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को काबू किया गया। इस दौरान वन विभाग की ट्रैंकुलाइजर गन भी नहीं चल सकी।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार रात करीब 12 बजे मेरठ से पैदल गांव लौट रहे मोनू और कृष्ण पर सबसे पहले सांड ने हमला किया। वे घायल हो गए। उन्होंने दौड़कर जान बचाई। फिर रात एक बजे घर के बाहर सो रहे जम्बू पर सांड ने हमला कर दिया। पूरी रात गांव में जो भी घूमता मिला, सांड ने उसी पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सांड किसी को भी अपने पास तक आने नहीं दे रहा था। रात में गढ़ रोड पर गांव के बाहर इसी सांड ने राह चलते युवक को पटक दिया। पेट में सींग घुसने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

इसके बाद सोमवार तड़के करीब पौने पांच बजे सूचना पर मुंडाली थाने की पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने फोन करके वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया। वन विभाग की टीम जिस ट्रैंकुलाइजर गन को लेकर पहुंची थी, वह चल नहीं पाई। इसके बाद जेसीबी बुलवाई गई। जेसीबी पर किसानों ने चढ़कर किसी तरह रस्सी से सांड को बांध दिया। सुबह जेसीबी से उसे उठाकर वाहन में अंदर डाला गया। हालांकि बाद में सांड की मौत हो गई। वहीं एसओ मुंडाली रितेश कुमार ने बताया कि अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि जब ग्रामीण और वन विभाग की टीम सांड को पकड़ रही थी तो अचानक सांड जमीन पर गिर पड़ा। जहां उसकी मौत हो गई। जांच में यही सामने आया कि सांड पागल हो गया था और उसकी मौत हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed