फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   budget released by two departments

घोटाला : एक ही सड़क व नाली निर्माण का दो विभागों ने किया पैसा रिलीज

Wed, 03 Jul 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
budget released by two departments
मवाना। ग्राम मवाना खुर्द में एक ही सड़क एवं नाली निर्माण का दो विभागों द्वारा शासन से धन रिलीज कराने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई के तहत दोनों विभागों से जानकारी मांगने पर हुआ। इस पर दोनों ने अपने विभागों के जरिए काम करने की जानकारी दी। उक्त ग्रामीण ने इस मामले की कमिश्नर एवं डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम मवाना खुर्द निवासी पवन त्यागी ने बताया कि गांव में आबुल के मकान से योगेंद्र के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। उन्हें जानकारी हुई कि निर्माण को लेकर जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत दोनों ने ही निर्माण दिखाकर शासन से धन रिलीज करा लिया है। जिस पर उन्होंने जिला पंचायत से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी। आरटीआई में यह निर्माण 19 सितंबर 2015 को शुरू हुआ था जो 20 मई 2016 को पूरा हो सका। इसका 4 लाख 83 हजार रुपये का भुगतान ठेकेदार को किया गया। वहीं, ग्राम पंचायत ने इस निर्माण के शुरू होने की तारीख 18 मई 2016 दर्शाई है और कार्य समाप्त होने की तारीख 18 जुलाई 2016 दशाई है। ग्राम पंचायत की ओर से इंटरलॉकिंग सड़क के लिए 4 लाख 13 हजार 610 रुपये एवं नाली के लिए एक लाख 50 हजार 49 रुपये धन ठेकेदार को रिलीज किया गया। दोनों विभागों में से किस विभाग ने इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कराया इसको लेकर उक्त व्यक्ति ने कमिश्नर एवं डीएम से शिकायत की। उसने इस घोटाले की जांच कराने की मांग की है। वहीं, मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कमिश्नर से आदेश मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें रिपोर्ट सौंपी जाएगी। हालांकि इस मामले में कार्रवाई उन्हीं के स्तर से की जाएगी।-अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम मवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed