फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget 2024 : Demand for Meerut Hastinapur rail route is expected to fulfilled in budget

Budget 2024 : मेरठ-हस्तिनापुर रेल मार्ग की मांग पूरी होने की उम्मीद, पूरी होने पर 43 गांवों को मिलेगा फायदा

Wed, 31 Jan 2024 04:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 04:43 PM IST
सार

Budget 2024 : इस बार बजट में मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन योजना को काफी उम्मीदें हैं। इसको मंजूरी मिलने पर 43 गांव के लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
Budget 2024 : Demand for Meerut Hastinapur rail route is expected to fulfilled in budget
बजट सत्र- 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भले ही बहुप्रतीक्षित मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन योजना को वर्ष 2023-24 के बजट में झटका लगा था, लेकिन इस बार के बजट से काफी उम्मीदें हैं। यह रेल लाइन तीनों जिलों के 43 गांवों से गुजरेगी, जिसकी डीपीआर बन चुकी है। डीपीआर के अनुसार दौराला, लावड़, मवाना खुर्द, मवाना, हस्तिनापुर, बहसूमा, रामराज, लालपुर, विदुर कुटी, बिजनौर पर स्टेशन बनेगा।

विज्ञापन


कई सालों से मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर तक रेलवे लाइन की मांग उठ रही है। 63.5 किलोमीटर रेल लाइन के लिए हुए सर्वे होने के बाद डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है। डीपीआर के अनुसार, 43 गांवों के लोगों की सहूलियत के लिए दौराला, मवाना, छोटा मवाना, बड़ा मवाना, हस्तिनापुर, रामराज, विदुर कुटी, बिजनौर में स्टेशन बनेंगे। इस बार बजट में इस रेल मार्ग की मांग पूरी होने की उम्मीद है। इस नई रेल लाइन में 3056 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दौराला रेलवे स्टेशन से नई रेल लाइन बनाई जाएगी।

विज्ञापन

यह मेरठ जिले के 31 गांव, मुजफ्फरनगर के आठ और बिजनौर के चार गांव से होकर रेल लाइन गुजरेगी। इस रेल लाइन को बनाने के लिए 305 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें मेरठ की 235 हेक्टेयर, मुजफ्फरनगर की 44 हेक्टेयर और बिजनौर की 26 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।

मेरठ-पानीपत नई रेल लाइन परियोजना को भी विगत बजट में झटका लगा था। 104 किलोमीटर लंबा मेरठ-पानीपत रेलवे ट्रैक बिछाने का उल्लेख है, मगर बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। बताते चले कि इस रेल मार्ग का प्रावधान तब से है जब रेल मंत्री मनोज सिन्हा थे।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे योजना से मेरठ, मुजफ्फरनगर व बिजनौर के सरधना, मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर, बिजनौर सदर विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभांवित होंगे।

19 किलोमीटर एलिवेटेड बनेगी रेल लाइन
इस रेल लाइन को गंगा नदी के पास एलिवेटेड बनाया जाएगा। कुल 19.200 किलोमीटर एलिवेटेड रेल लाइन बनेगी, जबकि 46.92 किलोमीटर जमीन पर बनेगी।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

गंगा पर बनेगा 1.500 किलोमीटर लंबा पुल
लालपुर और विदुर कुटी के बीच गंगा नदी पर रेल लाइन बिछाने के लिए 1.500 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। वैसे इस ट्रैक पर सात बड़े रेलवे ओवरब्रिज और 25 छोटे पुल बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed