फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP will announce the names of its candidates by Monday itself.

Meerut News: बसपा सोमवार तक ही घोषित करेगी अपने प्रत्याशियों के नाम

Sat, 22 Apr 2023 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
BSP will announce the names of its candidates by Monday itself.
मेरठ। बहुजन समाज पार्टी के पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को नहीं हो सकी। जिलाध्यक्ष मोहित आनंद का कहना है कि प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लग चुकी है। अब केवल रविवार या सोमवार को सभी प्रत्याशियों की घोषणा होनी है।
विज्ञापन

जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायतें हैं। सभी पदों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल (सोमवार) है। बसपा ने निगम के महापौर प्रत्याशी का हशमत मलिक घोषित किया हुआ है लेकिन उसका विधिवत रूप से पत्र जारी नहीं हुआ है, जिसको लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व सभासदों प्रत्याशियों के नामों की सूची भी रोकी हुई है। 24 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन है, इससे पहले ही सभी पदों के प्रत्याशियों की सूची जारी करनी होगी ताकि प्रत्याशी जरूरी दस्तावेज तैयार कराकर नामांकन पत्र दाखिल कर सकें। बसपा द्वारा शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की जाने वाली थी लेकिन ईद के कारण सूची जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष मोहित आनंद का कहना है कि सभी प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लग चुकी है। अब केवल वरिष्ठ पदाधिकारियों के माध्यम से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी है। रविवार और सोमवार को सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed