फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP's silence on the name of mayor candidate, on Muslim priority

Meerut News: यों की चुप्पी, मुस्लिम प्राथमिकता पर

Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
BSP's silence on the name of mayor candidate, on Muslim priority
महापौर प्रत्याशी के नाम पर बसपा की चुप्पी, मुस्लिम प्राथमिकता पर
विज्ञापन

मेरठ। महापौर प्रत्याशी को लेकर बसपाई चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं हैं। इतना जरूर है कि बसपा की पहली प्राथमिकता मुस्लिम प्रत्याशी बताई जा रही है। बसपा विपक्षी दल सपा की चाल को भी भांप कर चल रही है। कारण है कि बसपा को पूर्व में भी दलित और मुस्लिम समीकरण से ही सफलता मिलती रही है। वहीं मुस्लिम सपा का भी कोर वोट बैंक माना जाता रहा है। दोनों ही दल मुस्लिमों पर दांव लगाने की तैयारी में हैं।
निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। सरकार ने आरक्षण सूची भी जारी कर दी है। बसपा, भाजपा, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सभी दल चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं। भाजपा, सपा और कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगने वालों के नामों की लंबी फेहरिस्त है लेकिन बसपा अभी पार्टी से महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए टिकट मांगने वालों के नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है। बसपा के सिंबल पर सुनीता वर्मा महापौर बनी थीं। इससे पहले शाहिद अखलाक और अयूब अंसारी बसपा से महापौर रह चुके हैं। इस समीकरण के आधार पर निगम के चुनाव में बसपा अपना वजूद कायम रखना चाहती है। बसपा की ओर से टिकट मांगने वालों के नाम सार्वजनिक न किए जाने के पीछे राजनीति बताई जा रही है।
विज्ञापन

आप न बिगाड़ दे कई दलों का खेल
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में होंगे। कई पुराने नेता यानी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष रहे लोग इस बार आम आदमी पार्टी से टिकट की दौड़ में हैं। हालांकि आप के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी का कहना है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में बड़ी जीत के बाद से पार्टी से टिकट मांगने वालों की लंबी लाइनें हैं। पार्टी की पहली प्राथमिकता स्वच्छ छवि, ईमानदार और शिक्षित प्रत्याशी उतारने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद में आठ ने किए महापौर पद के लिए आवेदन
मेरठ। बैठक में महापौर पद के लिए कुल आठ आवेदन आएं, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत, हशमत मलिक, कलवा कुुरैशी, राममेहर सिंह, मनदीप सिंह बिंद्रा और सुुुुभाष गुर्जर ने आवेदन किया। इसके अलावा पार्षद पद के लिए कुल 46 व नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के लिए 7 और नगर पंचायतों के अध्यक्ष के लिए 8 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इस दौरान पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया। जो 4 दिनों तक सभी पदों पर आवेदन प्राप्त करेगी। इसमें संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, अशोक चौधरी, मैनपाल सिंह, गौरव जाटौली शामिल किए गए। महापौर के लिए आए आवेदनों में राजकुमार सांगवान सबसे वरिष्ठ लोगों में शामिल रहे। वह चौधरी चरण सिंह के समय से पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी की नींव को मजबूत करने का कार्य करते आए हैं। बैठक को सुनील रोहटा, संगीता दोहरे, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ समेत सभी सदस्यों ने संबोधित किया और महापौर पद के लिए रालोद को ही टिकट दिए जाने की बात रखी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी आवेदन लिए जाएंगे उनपर सपा-रालोद की ओर से गठित समन्वय समिति द्वारा उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। समिति की ओर से जिसके नाम पर भी मुहर लगेगी वह ही चुनाव लड़ेगा। बैठक में पूर्व मंत्री डॉक्टर मेराजुद्दीन, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, पूर्व विधायक विनोद हरित, नरेन्द्र खजूरी, विनय मल्लाहपुर, सर्वेश पुंडीर, संजय पनवाड़ी, धर्मपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

निकाय चुनाव में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग
मेरठ। निकाय चुनाव में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर त्यागी समाज के लोगों ने रविवार को मंगलपांडे नगर में बैठक की। बैठक में कहा कि मेरठ में कई वार्ड ऐसे हैं जिनमें त्यागी समाज के लोग लगातार समाजिक एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं, वह अपने वार्ड से निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चे ने निर्णय लिया कि जो पार्टी त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व देगी, उसको चुनाव लड़ाएंगे। बैठक में नीरज त्यागी, अवनीश त्यागी, ओमदत्त त्यागी, आदेश त्यागी, संजीव त्यागी, विपिन त्यागी, सुमित त्यागी, पराग त्यागी, राजन त्यागी, शेखर त्यागी, विनोद त्यागी, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed