फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP opened pole? On the strength of money was made to make a minister of state, audio viral

Audio viral : बसपा की खुली पोल ? पैसा लेकर किया गया था राज्यमंत्री बनाने का वादा

Wed, 05 Apr 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
BSP opened pole? On the strength of money was made to make a minister of state, audio viral
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती

चुनाव में करारी हार के बाद बसपाइयों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। सोशल मीडिया पर वार शुरू हो गई है। विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप पर ऐसी ऑडियो वायरल की गई हैं, जिसमें बसपाई आपस में बात कर आला पदाधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। इस ऑडियो में रुपये के लेनदेन का भी जिक्र है। इन दिनों बसपा में आपसी मतभेद चरम पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने ही जमकर हुआ था विरोध

BSP opened pole? On the strength of money was made to make a minister of state, audio viral
बसपा

अभी हाल में ही मेरठ आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने ही जमकर विरोध हुआ। इससे पहले सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि में भी बसपाई विरोध दर्ज करा चुके हैं। मेरठ में भी यही हुआ। बैठक में ही पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उत्तराखंड प्रभारी प्रशांत गौतम आपस में भिड़ गए। समर्थकों में भी जमकर टकराव हुआ। बाद में प्रशांत गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। हैरत की बात यह रही कि उसी रात पूर्व सांसद शाहिद अखलाक को भी पार्टी से निष्कासित किया गया। अब सोशल साइट पर भी बसपा आला पदाधिकारियों के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं की आपस की बातचीत सोशल साइट पर डाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अप्रैल और 14 अप्रैल के कार्यक्रमों में भी पुतले फूंके जाएंगे

BSP opened pole? On the strength of money was made to make a minister of state, audio viral
ऑडियो वायरल

​कई ऑडियो ऐसी साइट पर डाली गई हैं। कई ऑडियो तो ऐसी हैं जिसमें बसपाई साफ कह रहे हैं कि अब आला पदाधिकारियों का विरोध होगा। 11 अप्रैल और 14 अप्रैल के कार्यक्रमों में भी पुतले फूंके जाएंगे। एक छह मिनट की दूसरी ऑडियो डाली गई है, जिसमें जिला कमेटी के एक पदाधिकारी से दूसरे कार्यकर्ता बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोऑर्डिनेटरों ने टिकट वितरण में सुनी ही नहीं। बताया गया कि सैफी समाज के व्यक्ति को टिकट दे दो तो जिले का पूरा सैफी समाज वोट देगा तो कहा गया कि वह पैसे नहीं दे रहा है। उसका टिकट नहीं होगा। इतना हीं नहीं, आला कोऑर्डिनेटरों ने पहले ही किसी को राज्यमंत्री, किसी को कुछ और बनाने का वायदा कर दिया था। इस अंदाज में कि सरकार बसपा की ही आ रही है। हार भी गए तो फायदे में ही रहोगे। जिला कमेटी के पदाधिकारी भी इस बात का समर्थन कर रहे हैं पर साथ में कह रहे हैं कि अब मामले को निपटाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed