फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP Mayor said, SSP should make the audio video plotting public

बसपा मेयर बोलीं- SSP सार्वजनिक करें साजिश रचने का ऑडियो-वीडियो

Fri, 13 Apr 2018 04:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 13 Apr 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
BSP Mayor said, SSP should make the audio video plotting public
एसएसपी मंजिल सैनी और बसपा मेयर सुनीता वर्मा

महापौर सुनीता वर्मा ने भाजपा और पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधा है। कहा कि यदि उनके पति योगेश वर्मा की 2 अप्रैल के उपद्रव से पहले गांवों में घूमने की बात सही है तो पुलिस साजिश रचने की ऑडियो या वीडियो सार्वजनिक करें। उन्होंने एसएसपी पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बुधवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता में सुनीता वर्मा ने आरोप लगाया कि शहर में दलित महिला के मेयर बनने के बाद से भाजपाई परेशान हैं, जो पद छीनने के लिए पुलिस-प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक अप्रैल को उनके पति के फोन की लोकेशन गांव सौंदत्त में थी। क्या कोई व्यक्ति किसी गांव में नहीं जा सकता। योगेश तो वहां एक मुस्लिम परिवार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसकी जांच कर ली जाए। यदि उनके और उनके पति के खिलाफ प्रशासन पर उपद्रव का षड्यंत्र का कोई ऑडियो-वीडियो है तो सार्वजनिक करें।
विज्ञापन


पढ़ें : भारत बंद: बसपा नेता योगेश वर्मा समेत कई गिरफ्तार, SSP बोलीं- होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी गाड़ी तो कभी गनर ले लेते हैं  

BSP Mayor said, SSP should make the audio video plotting public
योगेश वर्मा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा उन्हें गाड़ी भी मुहैया नहीं कराई गई। वह गाड़ी के लिए भी इधर-उधर से इंतजाम कर रही हैं। प्रशासन द्वारा उनके पति की चारों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। हाल ही में गनर भी वापस ले लिया गया था। जबकि पूर्व मेयर द्वारा उसका भुगतान किया गया या नहीं, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं दी। महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि मैं भाजपा या पुलिस-प्रशासन से डरने वाली नहीं। योगेश निर्दोष हैं। वह लड़ाई जारी रखेंगी।

जेल प्रशासन नहीं मानता प्रोटोकॉल  
आरोप है कि योगेश वर्मा पर जेल में जुल्म हो रहा है। समर्थकों को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। वह तीन अप्रैल को जेल गईं तो उनके प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया। जिसके चलते वह दोबारा पति से मिलने नहीं गईं। महापौर के प्रोटोकॉल के तहत तत्काल मुलाकात होनी चाहिए। लेकिन भाजपाइयों के इशारे पर तीन-तीन घंटे तक इंतजार कराया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed