{"_id":"5ceea21ebdec22072d1ba079","slug":"bsp-leader-haji-ahsan-was-cremated-in-tight-security-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता और उनके भांजे का शव सुपुर्द-ए-खाक, जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता और उनके भांजे का शव सुपुर्द-ए-खाक, जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल
Wed, 29 May 2019 08:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 May 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता के जनाजे में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता और उनके भांजे को कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द ए खाक किया गया। बसपा नेता के जनाजे में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित जनपद के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
आईजी रमित शर्मा ने नजीबाबाद में बसपा नेता हाजी मो. अहसान और उनके भांजे शादाब को सुपुर्द ए खाक किए जाने तक नजीबाबाद में कैंप किया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को दोनों शव नजीबाबाद लाए गए। पठानपुरा स्थित बसपा एवं प्रोपर्टी डीलर हाजी मो. अहसान और उनके भांजे शादाब को देखने के लिए सैकड़ों लोग आवास पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
सीओ महेश कुमार, थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में कड़ी सुरक्षा के बीच बसपा नेता एवं उनके भांजे का जनाजा जामा मस्जिद पहुंचा। सैकड़ों लोगों ने जनाजे में शिरकत की। जनाजे की नमाज के बाद नालों वाला कब्रिस्तान में बसपा नेता हाजी मो. अहसान और उनके भांजे शादाब को सुपुर्द ए खाक किया गया। हाजी मो. अहसान और उनके भांजे के जनाजे में जनपद बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। बसपा सांसद गिरीश चंद, विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व विधायक रुचि वीरा, पूर्व विधायक शीशराम, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर अखिलेश हितैषी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड., मेराज अहमद, लियाकत अंसारी, महमूद कुरैशी, शेरबाज पठान, इंजी. मौअज्जम खां, मनोहर लाल, अवनीश अग्रवाल टांडे वाले, खुर्शीद अहमद, रफीक अंसारी, तसनीम सिद्दीकी, नफीस अहमद, सफदर आमिर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल
नजीबाबाद में हुए डबल मर्डर के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की। बसपा नेता मृतक हाजी अहसान के घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर के सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर पुलिस तैनात रही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/