फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP candidate Haji yakub, violation complaint against

याकूब कुरैशी ने कहा- सत्ता में आई RSS तो बंद करवाएगी अजान और नमाज

Wed, 01 Feb 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 01 Feb 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate Haji yakub, violation complaint against
बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी

चुनावी माहौल में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए भड़काऊ भाषण व बिना अनुमति के जनसभा करने पर मंगलवार को तीन प्रत्याशियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस का कहना कि बसपा नेता याकूब कुरैशी ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया। जबकि बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा और भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के पक्ष में जनसभा करने का आरोप है। 

विज्ञापन


एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि 23 जनवरी को खरखौदा थानाक्षेत्र के बिजली बंबा स्थित जमनानगर मोहल्ले में मेरठ दक्षिण सीट के बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने एक जनसभा की। जिसमें संघ पर टिप्पणी करते धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसकी वीडियो वायरल हुई। वीडियो में एक समुदाय के लोगों को अपने ही देश में गुलाम बनने, वोट का अधिकार छीन जाने की बात कही। इसको लेकर एसएसपी के निर्देश पर याकूब कुरैशी के खिलाफ खरखौदा थाने में धारा 153ए, 295ए, 298, 188, 505 सहित सभी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। 
विज्ञापन


वहीं, हस्तिनापुर सीट से बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा के खिलाफ भी मवाना थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि 30 जनवरी को योगेश वर्मा ने बगैर अनुमति के मवाना में जनसभा की। जिससे माहौल खराब हो सकता था। मवाना के दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज हुआ। वहीं, परतापुर थाने में शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थन में जनसभा करने पर जयवीर सिंह प्रधान के खिलाफ केस दर्ज हुआ। आरोप है कि बिना अनुमति के जयवीर ने लोगों की भीड़ बुलायी और सोमेंद्र तोमर के पक्ष में जनसभा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी और हिन्दुस्तान का यह आखिरी चुनाव होगा : याकूब

BSP candidate Haji yakub, violation complaint against
यूपी पुलिस

दक्षिण सीट से बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी ने एक सभा में खूब तीखे बोल बोले थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हिंदुस्तान पर कब्जे की साजिश कर रहा है। वह यहीं नहीं रुके। यहां तक कह दिया कि संघ उनके वोट का अधिकार भी छिन लेगा। संभव है कि यह उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान का यह आखिरी चुनाव हो। संघ के लोगों के सत्ता में आने के बाद नमाज और अजान बंद हो जाएगी।

याकूब ने मतदाताओं से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मतदान में गलत फैसला लिया तो न तो वोट रहेंगे और न ही उनके सांसद व विधायक चुने जाएंगे। कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वालों की मुखबिरी कर उन्हें फांसी लगवाने का काम संघ के लोगाें ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed