फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP candidate Devvrat Tyagi made two big claims in interview, said no competition with BJP and alliance

Interview: BSP प्रत्याशी ने खुलकर रखी राय, किए दो बड़े दावे, बोले- BJP-SP से नहीं मुकाबला, बदलाव चाहते हैं लोग

Mon, 22 Apr 2024 11:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Apr 2024 11:41 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा या गठबंधन उम्मीदवार से कोई मुकाबला नहीं है। अब जनता बदलाव चाहती हैं। देवव्रत त्यागी ने ये दो बड़े दावे किए हैं।

विज्ञापन
BSP candidate Devvrat Tyagi made two big claims in interview, said no competition with BJP and alliance
बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा के दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को है। अब चंद दिन बचे हैं। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। वीआईपी रैलियां हो रही हैं। हम आपको मेरठ-हापुड़ लोकसभा के तीन प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों से रूबरू कराएंगे। इस कड़ी में पहला साक्षात्कार बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी का है। आने वाले दिनों में भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा-कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी सुनीता वर्मा से रूबरू कराएंगे।

विज्ञापन


मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवव्रत कुमार त्यागी सुबह से ही समर्थकों से घिर जाते हैं। अमर उजाला की टीम ने उनके जनसंपर्क कार्यक्रम का जायजा लिया। पीवीएस मॉल के सामने स्थित अपने चुनाव कार्यालय पर उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ मंत्रणा की और सुबह 11 बजे वह जनसंपर्क के लिए निकले। वे कहते हैं कि सर्वधर्म और सर्व समाज का साथ उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले वह अम्हेड़ा पहुंचे जहां पहले से ही काफी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहीं सैलून चलाने वाले उम्मेद ने जल निकासी की समस्या की ओर ध्यान दिलाया। कुछ बुजुर्गों ने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की दिक्कत बताई। आश्वासन देकर देवव्रत ललसाना की ओर चले, जहां उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के सर्वजन हिताय के नारे को बताते हुए अग्नि वीर योजना को देश के लिए घातक बताया। सिखेड़ा सलारपुर, रजपुरा और रछौती में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सेवा भाव से काम करने का वादा किया। इसके बाद उनका काफिला शहर में प्रवेश कर गया और कांच का पुल क्षेत्र में उन्होंने जनसंपर्क किया।

इस बीच अमर उजाला की टीम ने शहर के विकास को लेकर उनके विजन, राजनीतिक प्रतिद्वंदता, प्राथमिकता, उनकी सक्रियता आदि को लेकर सवाल किए। देवव्रत त्यागी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए परतापुर में हवाई पट्टी बनवाई। जनप्रतिनिधियों ने इस पर कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ से लोग प्रयागराज और लखनऊ में केस लड़ने जाते हैं, जबकि लाहौर पास है। वह जीते तो मेरठ में ही हाईकोर्ट ले आएंगे। देवव्रत त्यागी ने कहा कि बसपा मुखिया उत्तर प्रदेश का अलग बंटवारा कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के गठन की हिमायती हैं। अलग प्रदेश बनने पर हाईकोर्ट स्थापित खुद हो जाएगा। मेरठ को हवाई उड़ान भी दिलाई जाएगी।

वे कहते हैं कि मेरठ शिक्षा का बड़ा हब है। ऐसी सरकारी व्यवस्था करेंगे कि जरूरतमंदों को उच्च शिक्षा तक निशुल्क शिक्षा मिले। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ज्यादा काम की आवश्यकता है। लोगों को अच्छा इलाज मिल सके इसके लिए योजना बनाकर काम करेंगे। शहर में सड़कों की हालत बदतर है जिन्हें चकाचक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अथवा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों से उनका कोई मुकाबला नहीं है। लोगों के बीच अच्छा समर्थन मिल रहा है और वे अब बदलाव चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ या मुंबई: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बताया, चुनाव के बाद कहां रहेगा उनका ठिकाना

देवव्रत ने कहा कि छात्र रहते ही राजनीति में सक्रिय रहा और 16 साल से पार्टी में हूं। नौकरी भी की और अब दवा का व्यापार है, सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर फैमिली का चलन बढ़ रहा है, जिसके चलते बुजुर्ग असहाय होने लगे हैं, ऐसे में विजयी होने पर वृद्ध आश्रम बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति समाज का घिनौना चेहरा है, इसे बंद करने के लिए शिक्षा की ओर बच्चों को ले जाया जाएगा। इन समस्याओं के निदान के लिए योजना बनाकर स्थाई निस्तारण किया जाएगा।

दिनचर्या
देवव्रत त्यागी ने बताया कि सुबह पांच बजे उठकर पहले पूजा करता हूं। इसके बाद हल्का नाश्ता करके प्रचार के लिए निकल जाता हूं। रात 12 बजे तक ही वापस आना होता है। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में सूजन आ गई है। हर दिन 20 से 25 नुक्कड़ सभा करके घर-घर जनसंपर्क कर रहा हूं।

सेहत का ख्याल
सादा खानपान है, इसलिए समस्या नहीं होती। पोहा, जूस, कोल्ड ड्रिंक, दाल-सब्जी रोटी खाता हूं। रात में दूध पी लेता हूं। कोशिश करता हूं तरल पदार्थ लेता रहूं।

दावा
परतापुर से शुरू होगी हवाई उड़ान, बेंच नहीं हाईकोर्ट बनेगा

प्रोफाइल
नाम-देवव्रत त्यागी पुत्र रमेश चंद्र
पत्नी- विजय लक्ष्मी त्यागी (गृहणी)
बच्चे- बेटा अनुभव त्यागी, तीन बेटियां विवाहित हैं, विदेश में रहती हैं।
आपराधिक इतिहास : कोई नहीं
निवास- के ब्लॉक शास्त्रीनगर
उम्र - 49 साल
शिक्षा- बीए, एलएलबी
व्यवसाय- दवा व्यापारी
पार्टी- बसपा में 16 साल से सक्रिय

परिवार ने हमेशा समाज सेवा की
जनता आपको सांसद क्यों चुने। इस सवाल के जवाब में देवव्रत त्यागी ने कहा कि परिवार ने हमेशा समाज सेवा की है। हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते हैं। जनता सेवा का मौका देगी तो मेरठ का विकास होगा। चौराहों को जाम मुक्त करने पर काम होगा। रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, बेहतर परिवहन पर जोर रहेगा। मेरठ का चहुंमुखी विकास होगा। सर्व समाज को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Election: 'सीता' और 'लक्ष्मण' आज मेरठ में करेंगे रोड शो, 23 अप्रैल को क्रांतिधरा पर गरजेंगे अखिलेश-मायावती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed