BSNL के अफसर ने चलती बस में इंजीनियर युवती से की अश्लील हरकतें, और फिर...
यहां BSNL के एक अफसर ने चलती बस में इंजीनियर युवती के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद जो हुआ...
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की है। मंसूरपुर में चलती रोडवेज बस में नोएडा में कार्यरत बीएसएनएल के एजीएम ने इंजीनियर युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। युवती ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ आरोपी अधिकारी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंसूरपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया। बाद में अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
पुलिस के मुताबिक युवती मूलरूप से सिंकदराबाद तेलंगाना की निवासी है। वर्तमान में वह हरियाणा के गुरुग्राम में एक कंपनी में इंजीनियर है। वह शुक्रवार रात अपने साथी कर्मचारियों के साथ कंपनी के काम से देहरादून जा रही थी। दिल्ली आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज बस में वे सभी सवार हुए। पीड़िता के साथ एक युवक भी दिल्ली से बस में सवार हुआ था।
पढ़ें : सरेआम कर रहे थे अश्लील हरकतें, एंटी रोमियो टीम ने चार को दबोचा
आरोप है कि खतौली के पास उसने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी सोने का बहाना बनाते हुए युवती के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान युवती ने अपने मोबाइल फोन से उसकी हरकत के फोटो भी ले लिए और वीडियो भी बना ली। शुक्रवार की रात करीब एक बजे बस मंसूरपुर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर आकर रुकी। इस पर पीड़िता ने शोर मचाते हुए आरोपी युवक की पिटाई कर दी। आरोपी बस से उतर कर भागा, तो पीड़िता के साथी कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया तथा पिटाई करके मंसूरपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने उसकी हरकतों की फोटो भी पुलिस को दिखाई। पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पुत्र विजय किशोर, निवासी बसंत विहार (देहरादून) हाल निवासी मालवीय नगर, नई दिल्ली के खिलाफ अश्लील हरकत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंसूरपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी संजय कुमार बीएसएनएल नोएडा सेक्टर-19 में एजीएम पद पर कार्यरत है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/