फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSNL offer: 100% Cash Back

बीएसएनएल का जबरदस्त ऑफर : ग्राहकों को मिलेगा सौ प्रतिशत कैश बैक  

Sat, 22 Jul 2017 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 22 Jul 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
BSNL offer: 100% Cash Back
bsnl
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक हरिशंकर शर्मा का कहना है कि कंपनी अब ब्रॉडबैंड ग्राहकों को नया कनेक्शन लेने पर सौ प्रतिशत तक का कैश बैक देगी। पश्चिमी उप्र दूरसंचार परिमंडल कार्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने नयी स्कीम लांच करते हुए बताया कि इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 675 रुपये और 1500 रुपये की स्कीम में वाई-फाई मॉडम खरीद सकते हैं। जिसमें कंपनी 30 माह तक 50 रुपये बिल में वापिस करेगी। बीएसएनएल द्वारा लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, एफटीटीएच कनेक्शन पर लगने वाला संस्थापना शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अब अपने लैंडलाइन पर 99 रुपये प्रति वर्ष की दर से सभी इनकमिंग कॉल को किसी भी नेटवर्क पर फॉरवर्ड कर सकेंगे। ग्राहक फेसबुक या ट्विटर से नए लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, एफटीटीएच कनेक्शन की बुकिंग करेगा तो उससे बीएसएनएल एक महीने का शुल्क नहीं लेगा। जनसंपर्क अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि सभी स्कीमों की समय सीमा तय कर दी गई है। इस दौरान बीएसएनएल अधिकारी सौरभ त्यागी, अरुण कुमार, केके शर्मा, एसपी सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मेरठ में नौ जगह वाई-फाई के लिए चिह्नित
मुख्य महाप्रबंधक हरिशंकर शर्मा ने बताया कि बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कई कंपनियों ने नई स्कीम लांच की हैं। जिसके मद्देनजर बीएसएनएल भी अपने ग्राहकों को हरसंभव सुविधा देने के क्षेत्र में मेरठ सहित पश्चिम उप्र के कई बडे़ शहरों में वाई-फाई योजना शुरू करने जा रही है। आगरा स्थित ताजमहल और फतेहपुर सीकरी में बीएसएनएल वाई-फाई सुविधा शुरू कर चुका है। जबकि  इसी आधार पर मेरठ शहर में सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज, एमआईटी कॉलेज, मेरठ कॉलेज, जेपी इंस्टीट्यूट, सुभारती यूनिवर्सिटी, शोभित यूनिवर्सिटी, पीवीएस मॉल, आनंद अस्पताल, दिल्ली रोड मेट्रो प्लाजा पर वाई-फाई सुविधा के लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मथुरा आदि जिलों में भी वाई-फाई सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed