Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSNL employees raised slogans to make the strike successful.

Meerut News: हड़ताल सफल बनाने के लिए बीएसएनएल कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Wed, 18 Nov 2026 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
BSNL employees raised slogans to make the strike successful.
तीसरे वेतन संशोधन समेत कई मांगों को लेकर 20 से मेरठ में पूर्ण तालाबंदी का आह्वान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। तीसरे वेतन संशोधन (थर्ड पीआरसी) को लागू कराने तथा अफोर्डेबिलिटी क्लॉज समाप्त करने की मांग को लेकर 20 नवंबर को बीएसएनएल कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी), मेरठ के आह्वान पर छावनी जीपीओ परिसर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कर्मचारी अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने मेरठ में शत-प्रतिशत हड़ताल और पूर्ण तालाबंदी का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता बीएसएनएल एम्प्लाइज यूनियन के जिला अध्यक्ष कॉमरेड शोभाराम ने की। मुख्य अतिथि एयूएबी के राष्ट्रीय संयोजक एवं बीएसएनएलईयू के महासचिव कॉमरेड अनिमेष चंद्र मित्र रहे। बैठक का संचालन एयूएबी मेरठ के संयोजक कॉमरेड नरेशपाल ने किया।
विज्ञापन

कॉमरेड सोहनवीर सिंह ने कहा कि बीएसएनएल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है, जबकि नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों को तीसरे वेतन संशोधन से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बीएसएनएल के संसाधनों से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों को लाभ दिया जा सकता है तो नियमित कर्मचारियों के मामले में अफोर्डेबिलिटी क्लॉज बाधा क्यों बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमरेड अश्विन कुमार ने कहा कि सरकार बीएसएनएल को भारतनेट परियोजना, सीमावर्ती क्षेत्रों, लद्दाख, पहाड़ी और द्वीपीय क्षेत्रों सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में दूरसंचार सेवाओं की जिम्मेदारी सौंप रही है। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी बीएसएनएल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार निजी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को आर्थिक संकट से उबारने के लिए कदम उठा रही है, जबकि बीएसएनएल के कर्मचारी करीब 10 वर्षों से वेतन संशोधन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed