{"_id":"5e9de0b08ebc3ed55b4cc399","slug":"bsf-soldier-committed-suicide-by-shoot-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
Mon, 20 Apr 2020 11:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली गांव में बीएसएफ के सिपाही ने रविवार रात पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव दतावली निवासी अजय सिंह उर्फ गजेंद्र (32) पुत्र राजपाल सिंह बीएसएफ में सिपाही पद पर था और श्रीनगर में तैनात था। वह होली पर छुट्टी लेकर आया था। 22 मार्च को श्रीनगर वापसी थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते नहीं जा पाया था। थानाध्यक्ष भावनपुर संजय कुमार के अनुसार जांच में सामने आया कि अजय काफी गुस्से में रहता था। अजय के भतीजे कुशलेंद्र ने बताया कि घरेलू विवाद होने के चलते अजय की पहली पत्नी रॉकी बेटे को लेकर चली गई थी। इसके बाद अजय दूसरी पत्नी जानसठ के बेहड़ा सादात निवासी आरुषा पुत्री फिरोज खान को गांव लेकर आया था।
विज्ञापन
एसओ के अनुसार आरुषा ने पूछताछ में बताया कि दो दिन पूर्व अजय ने अपने पिता राजपाल सिंह के साथ बदसलूकी की थी। जिस पर पिता अपने दूसरे बेटे पांडव नगर निवासी सतेंद्र के परिवार के पास रहने चले गए थे। रविवार को अजय पिता को लेने के लिए पांडव नगर गया था। लेकिन पिता ने यह कहकर साथ चलने से मना कर दिया था कि वह रोज-रोज की बेइज्जती नहीं करा सकता। जिसके बाद रविवार रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत होकर लौटे अजय ने पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
कई बातों को लेकर हुआ संदेह
गांव में चर्चा रही कि अजय ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसके सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। गांव के लोगों ने अजय को बीएसएफ में कांस्टेबल बताया। उसके पास से मिली पिस्टल पहले विदेशी बताई गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक जांच में यह आत्महत्या का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौके से मिली पिस्टल देसी है। परिजनों ने पूछताछ में अजय को बीएसएफ में कांस्टेबल बताया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/