{"_id":"6a1b02b44c27c8d3c70380e3","slug":"bsc-agriculture-eighth-semester-exam-result-declared-meerut-news-c-72-1-mct1014-154047-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीएससी एग्रीकल्चर आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीएससी एग्रीकल्चर आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) आठवें सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विवि प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षार्थी अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा विभाग ने बताया कि परीक्षा परिणाम 31 मई 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
हालांकि कुछ महाविद्यालयों का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। विवि के अनुसार कॉलेज कोड 070, 167, 514, 564, 622, 686 और 1170 के विद्यार्थियों के आंतरिक एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकपत्र प्राप्त नहीं होने के कारण उनका परिणाम फिलहाल रोका गया है। संबंधित महाविद्यालयों से अंक प्राप्त होने के बाद इन विद्यार्थियों का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने सभी संबंधित महाविद्यालयों से लंबित अंक शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।