फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSA suspended three teachers

Meerut News: बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया सस्पेंड

Thu, 02 May 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 02 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
BSA suspended three teachers
शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के तीन अलग-अलग ब्लॉकों के स्कूलों के तीन शिक्षकों को शिकायत में दोषी मिलने पर सस्पेंड कर दिया है। इसके चलते विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने बताया कि कांधला ब्लॉक के गांव लिसाढ़ के उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक योगेंद्र कुमार की लगातार बीईओ के साथ बदसलूकी करना, स्कूल में शराब पीकर आने की शिकायतों के चलते सस्पेंड कर दिया गया। वहीं ऊन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बल्ला माजरा में शिक्षक बाबू हसन का दूसरे शिक्षक के साथ मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। बीईओ विकास कुमार की जांच आख्या में मामला सही मिलने पर सस्पेंड किया गया। इसके साथ ही दूसरा मामला भी ऊन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पठानपुरा का है। इसमें शिक्षक योगेंद्र पाल द्वारा किसी जमीन के मामले में धोखधड़ी करने की शिकायत मिली थी। शिक्षक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। बीएसए ने बताया कि जांच में मामला सही मिलने पर सस्पेंड कर दिया गया। बीएसए ने कहा कि लापरवाही, अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षकों को मृदु व्यवहार के साथ पेश आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed