फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSA expresses displeasure over shortcomings found during school inspections.

Meerut News: स्कूलों के निरीक्षण में मिली खामियों पर बीएसए ने जताई नाराजगी

Fri, 02 Oct 2026 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
BSA expresses displeasure over shortcomings found during school inspections.
सरूरपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करती बीएसए आशा चौधरी। स्वयं
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय भूनी का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने शुक्रवार सुबह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय भूनी का औचक निरीक्षण किया। बीएसए को विद्यालयों में व्यवस्था में अनियमितता देखने को मिली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्र-छात्राओं को शासन के मानकों के अनुरूप शैक्षिक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों, शिक्षकों की उपस्थिति तथा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर बीएसए ने संबंधित कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि यहां बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलना भी जरूरी है।
विज्ञापन

बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय भूनी का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शिक्षण व्यवस्था और विद्यालय संचालन से जुड़े अभिलेखों की जानकारी ली। बीएसए आशा चौधरी ने अधिकारियों और विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दूर किया जाए। अधिकारियों ने विद्यालयों में मिली कमियों को दूर कराने और व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed