फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brothers fight over land dispute, inspector also attacked

जमीन के विवाद में भाइयों में मारपीट, दरोगा पर भी किया हमला

Thu, 08 May 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Brothers fight over land dispute, inspector also attacked
लावड़- घायल दरोगा अमित कुमार। स्रोत : संवाद
लावड़। कस्बे के मोहल्ला एजेंसी वाली गली में बड़े भाई सुनील और छोटे भाई सुशील में जमीन के विवाद में बुधवार को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सुनील ने लावड़ चौकी पर तहरीर दी। पुलिस घर पहुंची और आरोपी को पकड़कर ले जाने लगी। आरोपी की मां व पत्नी ने दरोगा से मारपीट कर दी। इंचौली थाने से पुलिस बल पहुंचा और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सतपाल के तीन बेटे सुनील, अनिल व सुशील हैं। तीनों ही शादीशुदा हैं और अपना-अपना कार्य करते हैं। बुधवार को जमीन के विवाद में सुनील व सुशील में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। परिजनों ने दोनों में बीचबचाव कराने का प्रयास किया, जिस पर सुशील ने अपनी मां जगरोशनी से भी मारपीट का प्रयास किया। सुनील किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और लावड़ चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर दरोगा अमित कुमार व दरोगा सुमित गुप्ता के साथ सुनील के साथ घर पहुंचे तो उस दौरान भी सुशील अपनी मां से हाथापाई कर रहा था। पुलिस ने बीचबचाव किया और सुशील को हिरासत में ले लिया। पुलिस सुशील को अपने साथ ले जाने लगी तो मां जगरोशनी व सुशील की पत्नी कविता ने पुलिस के साथ हाथापाई की। महिला का मुक्का दरोगा अमित की आंख पर लगा। इससे वह घायल हो गए। दरोगा ने मामले की जानकारी इंचौली थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नितिन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर उनकी धुनाई की। पुलिस ने झगड़े के दौरान वहां खड़े पड़ोसियों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed