{"_id":"68e3f4cbb110cf87990615b6","slug":"brothers-attacked-in-front-of-sp-city-office-shop-vandalized-meerut-news-c-14-1-mrt1051-995572-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसपी सिटी कार्यालय के सामने भाइयों पर हमला, दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसपी सिटी कार्यालय के सामने भाइयों पर हमला, दुकान में तोड़फोड़
विज्ञापन
- पार्किंग के विवाद में की मारपीट, एक युवक के सिर में कांच की बोतल मारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र में घंटाघर के पास एसपी सिटी कार्यालय के सामने दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। कार सवार युवकों ने दुकानदार भाईयों अमन व हर्ष के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर हमलावरों ने अमन के सिर में कांच की बोतल मारी और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है।
रेलवे रोड पर न्यू देवपुरी कॉलोनी निवासी अमन व हर्ष की कुमार अमूल पार्लर के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर दोनों भाई दुकान पर थे। तभी चार युवक आए और उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की। विरोध किया तो अमन के सिर पर कांच की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्हें देखकर हमलावर भाग गए।
घायल भाइयों ने बताया कि हमलावरों से उनका पार्किंग को लेकर विवाद चला आ रहा है। कुछ घंटे पहले भी विवाद हुआ था। इसमें एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उसी से नाराज होकर यह हमला किया गया। अमन पर जब हमला हुआ तो हर्ष दुकान के अंदर था। जब तक वह भाई को बचाने बाहर आया तो अमन को घेरकर हमला किया गया। अमन के सिर व चेहरे पर गहरी चोट आई।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने शोर मचाया तो चौकी में बैठे दो सिपाही पहुंचे। तब तक हमलावर वहां से भाग गए थे। सूचना पर देहलीगेट थाने से एसएसआई आए। वह घायल अमन व हर्ष को जिला अस्पताल ले गए, जहां दोनों की डाक्टरी कराई गई। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामला दुकानदारों का है। तहरीर मिल गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
-- -- -- -