फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother named four accused in Maryam death case

Meerut News: मरियम मौत प्रकरण में भाई ने चार आरोपियों को किया नामजद

Fri, 26 Jul 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 26 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Brother named four accused in Maryam death case
बिजनौर, मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली के नीमवाली वन क्षेत्र में महिला मरियम की संदिग्ध मौत प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। मरियम के भाई मुस्तफा ने बेटे, तहेरे देवर सहित चार लोगों पर मरियम की हत्या की तहरीर पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

वन क्षेत्र नीमवाली निवासी मरियम की 12 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने उसका शव वन क्षेत्र के कब्रिस्तान में अगले दिन दफना दिया था। मरियम की मौत के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला उठने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह की उपस्थिति में 26 जून को महिला का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरियम के सिर में गंभीर चोटें आने की पुष्टि होने के बाद से सीओ और मंडावली गहन जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस महिला के बेटों और संबंधियों से कई बार पुछताछ कर चुकी है। मरियम के भाई रानी नंगला छजमलवाला रेहड़ निवासी मुस्तफा ने पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस को मरियम के सगे बेटे अब्दुल गनी, मो.कासम, मो.असलम, रफी पर हमसाज होकर उसकी हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। मुस्तफा का आरोप है कि घटना वाले दिन कासम, अब्दुल गनी आदि के साथ मरियम सोई थी। अगले दिन उसके द्वारा बल्ली से लटककर आत्महत्या का मामला बताकर हत्यारोपियों ने संबंधियों और अन्य परिजनों को गुमराह कर उसे दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावली के थानाध्यक्षा विकास कुमार ने बताया कि मरियम के भाई मुस्तफा की तहरीर पर बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि घटना की गहनता से जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed