{"_id":"5e71d7a58ebc3ea7e328f3f0","slug":"brother-murder-younger-brother-in-kithore-meerut-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के किठौर में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के किठौर में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, सामने आई ये वजह
Wed, 18 Mar 2020 01:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में बुधवार को बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र के शोल्दा निवासी दो भाईयों का काफी पहले से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह दोनों भाईयों में किसी बात पर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद बड़े भाई ने तमंचा निकालकर छोटे भाई का गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन