{"_id":"6a32b65acd163fb76309f868","slug":"brother-in-law-dies-in-road-accident-after-brother-in-law-meerut-news-c-72-1-smrt1015-154846-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में साले के बाद बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में साले के बाद बहनोई की मौत
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद उसके बहनोई की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पचपेड़ा से 12 जून शुक्रवार को बुलेट बाइक पर सवार होकर दिलशाद गांव खजूरी निवासी अपने बहनोई बहसूमा निवासी फरमान के साथ वापस अपने गांव जा रहें थे। जब वे भावनपुर थाना के गांव स्याल छोइया के समीप पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां रविवार को दिलशाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं घटना के पांच दिन बाद मंगलवार देर शाम उसके बहनोई फरमान निवासी बहसूमा ने भी दम तोड़ दिया। जिस पर दोनों परिवार के लोगों में शोक व्याप्त हो गया है। इस बारे में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके से फरार कार चालक की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस मौके से कार और बुलेट बाइक को कब्जे में कर थाने ले गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -