फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother and sister died after drowning in the pond at Saharanpur

यूपी: तालाब में डूबकर भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 22 May 2019 07:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 May 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister died after drowning in the pond at Saharanpur
घटना के बाद जमा हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

तालाब में मवेशी नहलाते समय भाई और बहन की डूबकर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना यूपी के सहारनपुर शहर की है।

विज्ञापन


नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम तिलफरा ऐनाबाद निवासी किसान सुरेन्द्र कुमार उर्फ लील्लू का 10 वर्षीय पुत्र वंश और 14 वर्षीय पुत्री हिमांशी बुधवार की सुबह करीब 10 बजे घर से गांव में स्थित धोब्बा तालाब में अपने मवेशी को नहलाने के लिए गए थे। मवेशी को नहलाते हुए अचानक वंश का पांव फिसल गया। इसके कारण वह तालाब में गिर गया।
विज्ञापन


इसी बीच तालाब किनारे बैठी वंश की 14 वर्षीय बहन हिमांशी ने भाई को डूबता देख शोर मचा दिया। हिमांशी शोर मचाते हुए अपने इकलौते भाई को बचाने के लिए पानी में जा कर उसका हाथ पकड़ने का प्रयास करने लगी। हिमांशी ने अपने भाई का हाथ पकड़ भी लिया था, लेकिन अचानक उसका भी पांव फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनों भाई-बहन तालाब में डूब गए। दो मासूम बच्चों को डूबता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तालाब से निकाला और सीएचसी नानौता पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद ग्रामीण बच्चों को वापस गांव लेकर पहुंचे। दो सगे भाई-बहन की मौत की खबर से परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक मासूम बच्चों के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को गांव में ले गए। जहां गमगीन माहौल में दोनों बच्चों को अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही परिजनों द्वारा कोई तहरीर या सूचना दी गई।

इनसेट के लिए प्रस्तावित
वंश गांव के ही एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था, जबकि हिमांशी ग्राम मौरा स्थित किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। बुधवार की सुबह जब यह घटना घटी तो उस समय दोनों के पिता सुरेन्द्र उर्फ लील्लू गांव से बाहर अपनी रिस्तेदारी में गया हुआ था। सूचना मिलते ही वह गांव की ओर चल पड़ा। सुरेन्द्र उर्फ लील्लू के तीन बच्चे थे। दो बच्चों की मौत के बाद अब केवल बड़ी बहन आंचल बची है।

तालाब को अधिक गहरा खोदना बना मौत का कारण
ग्रामीणों ने बताया कि इस बार धोब्बा तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन द्वारा कराई गई, जिसके चलते तालाब अधिक गहरा खोदा गया। इससे तालाब में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed