{"_id":"66990e819206cb6a5a0ec180","slug":"brother-absconded-after-killing-his-sister-postmortem-of-the-body-was-done-by-joining-the-neck-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद रुपयों के लिए रिश्तों का कत्ल: आरोपी भाई फरार, गर्दन से धड़ जोड़कर हुआ शव का पोस्टमार्टम, बिलखती रही बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद रुपयों के लिए रिश्तों का कत्ल: आरोपी भाई फरार, गर्दन से धड़ जोड़कर हुआ शव का पोस्टमार्टम, बिलखती रही बेटी
मेरठ के दौराला के रुहासा गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई अरविंद के हाथों कत्ल हुई रीता (53) का अंतिम संस्कार हुआ तो सभी अवाक रह गए। अनिता की गर्दन और धड़ अलग-अलग थे। उनको मोर्चरी में सिलकर जोड़ा गया था।
2 of 5
बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
ये नजारा देखकर हर कोई भाई को कोसता रहा। सगी बहन की इतनी बेरहमी से हत्या करने वाला अरविंद अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। रुहासा गांव निवासी 75 वर्षीय किसान महावीर के एक बेटा अरविंद और दो बेटी अनीता और रीता थी। रीता की शादी बागपत के दोघट गांव में हुई थी। रीता आजकल तीन बच्चों के साथ गाजियाबाद की वेब सिटी सोसाइटी में रह रही थीं।
3 of 5
बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
महावीर के पास सात बीघा खेती की जमीन थी। पांच बीघा जमीन उन्होंने बेटे को दे दी थी। दो बीघा जमीन उनके पास थी। तीन दिन पहले उन्होंने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेच दी थी। इस जमीन में उनकी बेटी अनिता को हिस्सा मिलना था। अरविंद इसका विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी बहन रीता अनीता का हिस्सा दिलाने के लिए उसके साथ आई थी। विवाद होने पर अरविंद ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर रीता की हत्या कर दी। मोर्चरी पर रीता की गर्दन को धड़ से सिलने के बाद पोस्टमार्टम किया गया, ताकि अंतिम संस्कार के समय परेशानी न हो।
विज्ञापन
5 of 5
बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गांव में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने गर्दन सिली देखी तो हर कोई यही बोलता रहा कि कोई भाई पैसों के लालच में ऐसा कैसे कर सकता है। रीता की बेटी स्नेहा ने रोते हुए बताया कि मम्मी की गर्दन कमरे में अलग पड़ी थी और धड़ अलग। ऐसा मामा किसी को न मिले जो पूरे घर को उजाड़ दे। स्नेहा ने बताया कि मम्मी तो मौसी का हिस्सा दिलवाने के लिए गई थी, यहां सबकुछ खत्म हो गया। मेरी मां को इतनी बेरहमी से मारने वाले को सख्त से सख्त सजा मिले। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में कई जगह पर दबिश दी जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।