फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्ची की हत्या में बड़ा खुलासा: रात को तीन बजे महिला ने सुनी थी बच्ची की चीखें, सुबह कुत्ते नोंचते दिखे शव

Thu, 18 Jul 2024 01:27 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jul 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
Girl Murder Meerut: A woman heard the crying of girl, dead body found in the morning
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में मामा की शादी में आई सवा दो साल की मासूस दो बार रोने-चीखने के बाद खामोश हो गई थी। चौराहे से पहले आखिरी बार उसके रोने की आवाज रात को तीन बजे एक महिला ने सुनी थी। उसने बच्ची को पैदल जाते देखा था। 



बच्ची की आवाज आखिरी बार उसी चौराहे तक सुनाई दी जहां से जंगल वाला रास्ता जाता है। सुबह को जयभीमनगर की एक महिला और उसके पति ने बच्ची के शव को कुत्तों द्वारा नोचते हुए भी देखा था। वहीं, पुलिस की जांच में अब तक नामजद आरोपी शक के दायरे से बाहर हैं। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 

गांव की ओमवती(65) पत्नी केहर सिंह का घर बच्ची जहां सो रही थी वहां से 50 मीटर की दूरी पर है। ओमवती ने पुलिस को बयान दिया है कि रात को तीन बजे जब शौच के लिए उठी तो उसने बाहर बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची को अकेले पैदल जाते देखा।

Girl Murder Meerut: A woman heard the crying of girl, dead body found in the morning
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चौराहे के पास पहुंचने पर बच्ची खामोश हो गई। ओमवती ने समझा कि  शादी में आए बच्ची के परिवार वाले ले गए होंगे। इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। वहीं, पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है। अगर दुष्कर्म नहीं हुआ तो फिर हत्या का मोटिव क्या है।

अगर तंत्रमंत्र के लिए हत्या होती तो बच्ची के फ्रॉक को इस तरह से नहीं फाड़ा जाता। शव बीच रास्ते में मिला, अगर हत्या होती तो कातिल तीन फीट दूरी पर काली नदी के पानी से बने तालाब में शव को फेंक देता ताकि किसी को पता भी नहीं चले। 

यह भी पढ़ें: सियासी बहस: मुजफ्फरनगर में ढाबों पर नाम लिखने पर छिड़ी जुबानी जंग, ओवैसी के बाद अखिलेश और जावेद अख्तर का तंज

Girl Murder Meerut: A woman heard the crying of girl, dead body found in the morning
एसएसपी डाॅ विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला

मामा की शादी में आई थी सवा दो साल की मासूम 
लोहियानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक की बरात भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। रात को शादी की रस्में हो रही थीं। शादी में दूल्हे की गाजियाबाद निवासी बहन-बहनोई सवा दो साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ आए थे। फेरों के समय परिवार के सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। दोनों बच्चों को घर के बाहर सड़क किनारे तख्त पर सुला दिया।

रात दो बजे लोग नीचे आए तो देखा बच्ची तख्त पर नहीं थी। बच्ची की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सुबह पांच बजे के करीब जयभीमनगर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर लोगों ने बच्ची का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को जानकारी हुई। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान थे। इस मामले में बच्ची के मामा ने शिवकुमार, आसिफ और अरुण के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Murder Meerut: A woman heard the crying of girl, dead body found in the morning
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के दौरान पोस्टमार्टम कराया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची के शरीर पर मिले घाव जानवर की तरह नोचे जाने वाले हैं। 

महिला और उसके पति ने देखा कुत्ते नोच रहे थे शव 
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि जयभीमनगर की एक महिला और उसके पति ने बताया है कि वह सुबह को उस रास्ते से निकल रहे थे। उन्होंने कुत्तों को बच्ची का शव नोचते देखा था। जहां शव मिला उसके पास लोग बच्चों को दफना देते हैं, ऐसे में उन दोनों ने सोचा कि शायद कुत्तों ने शव कब्र से निकाल लिया है। 

विज्ञापन
Girl Murder Meerut: A woman heard the crying of girl, dead body found in the morning
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

10 मिनट में गायब हो गई बच्ची, मिले इन्साफ  
पिता ने बताया कि वह बच्ची को तख्त पर लिटाकर ऊपर फेरों में गए थे। 10 मिनट बाद देखा तो बच्ची गायब थी। पहले घर में देखा फिर गांव में तलाश की। 15-20 लोगों के साथ गांव की गालियों में ढूंढा। गांव के दूसरे रास्ते पर भी गए।

पिता कहते हैं कि एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। दूसरी रिपोर्ट पुलिस ने बाद में देने के लिए कहा है। वे बताते हैं कि पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत नहीं हुआ। हम इस बात को मान रहे हैं, लेकिन उसकी हत्या तो हुई है। मेरी बच्ची को इन्साफ मिलना चाहिए, उस बेचारी का क्या कसूर था जो इतनी बेरहमी से मार डाला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed