{"_id":"59c265ce4f1c1bae688b58d4","slug":"broke-the-statue-bjp-ruckus-stress-force-deployed-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति खंडित करने पर भड़के भाजपाई, किया ये ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति खंडित करने पर भड़के भाजपाई, किया ये ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति खंडित की गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने की घटना पर रोष प्रकट करते हुए 21 सितंबर को मंदिर परिसर में पंचायत आहूत करने का एलान कर दिया है। मामला सहारनपुर जिले के देवबंद का है।
विज्ञापन
विरेंद्र गुर्जर ने कहा कि बृहस्पतिवार की पंचायत में अगली रणनीति तय की जाएगी। जब तक मूर्ति खंडित करने वाला नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। रोष जताने वालों में मनोज सिंघल, हिमांशु, गुरमीत पंवार, मोहित गुर्जर, शेखर, गुड्डू, नितिन, दीपक, अजय पंवार, पूरण सिंह, सुमित, विकास पंवार, रितिक पंवार, अंकित चौधरी, माया देवी, रामपाल सिंह आदि रहे। गुर्जर भवन में बजरंग दल की बैठक में विकास त्यागी ने कहा कि मूर्ति खंडित करना दंडनीय अपराध है। पुलिस प्रशासन को मामले को संज्ञान में लेकर शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अध्यक्षता विपिन गर्ग व संचालन हरीश शर्मा ने किया। इस मौके पर सतीश चौधरी, नेपाल सिंह, शिवम शर्मा, पंकज त्यागी, प्रदीप कुमार, वर्धन जैन, राहुल, दीपक, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/