फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bridegroom demands for a bike before marriage, daughters denied to marry them in meerut

शादी से पहले दूल्हों ने रखी ऐसी डिमांड, बहादुर बेटियों ने सिखाया सबक, बिना दुल्हन लौटी बारात

Sat, 17 Nov 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Nov 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
bridegroom demands for a bike before marriage, daughters denied to marry them in meerut
शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो

मेरठ से सटे सरधना में दहेज लोभी बेटों को बहादुर बेटियों ने ऐसा सबक सिखाया कि बारात को बिना दुल्हन लिए ही लौटना पड़ा। बेटियों ने साफ कहा कि ऐसे दहेज लोभी लड़कों से वह बिल्कुल शादी नहीं करेंगी। 

विज्ञापन


सरधना के मोहल्ला किला से गुरूवार की रात में मवाना खुर्द बारात गई थी। यहां बारात का धूमधाम से स्वागत हुआ और निकाह की रस्म शुरू हुई, इसी दौरान दूल्हे ने बाइक की मांग की कर दी। बेटी के पिता ने स्पलेंडर बाइक का इंतजाम कर दिया, जिस पर दूल्हे ने अपाचे बाइक मांग रख दी। इस पर दोनों तरफ से बात बिगड़ गई।   
विज्ञापन


इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और सूचना पर पुलिस भी जा पहुंची, रातभर पंचायत चली जिसके बाद शादी में हुये खर्च को लडके पक्ष द्वारा वहन करने के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटा दिया गया। दुल्हन ने कहा कि अब बाइक को लेकर बखेड़ा हो रहा है, आगे न जाने क्या क्या होगा। उसने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। शुक्रवार सुबह बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे मामले में मवाना खुर्द से एक बारात मवाना खुर्द में ही गई थी। इस बारात में भी दहेज की मांग को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस भी जा पहुंची। समझौते के काफी प्रयास हुए लेकिन लडकी दहेज लोभी पति से निकाह करने को राजी नहीं हुई। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व पिठलोकर से भी बिना दुल्हन के बारात लौटी थी। 

दुल्हन पक्ष द्वारा बारात लौटाने का मामला पुलिस के संज्ञान में है। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। यदि थाने में तहरीर आती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। -राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed