{"_id":"5b1e7a104f1c1b634d8b5e69","slug":"bride-refused-marriage-by-looking-at-the-groom-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात लेकर आए दूल्हे को देख दुल्हन ने काट ली हाथ की नस, जमकर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात लेकर आए दूल्हे को देख दुल्हन ने काट ली हाथ की नस, जमकर बखेड़ा
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा तो वहां बखेड़ा हो गया। घर की चौखट पर दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों ने दबाव बनाया तो युवती ने हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात युवती के घर पहुंची, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने दबाव मनाया तो उसने अपने हाथ की नस काट ली और कहा कि प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बारात बैरंग लौट गई। मामला पुलिस में पहुंचा तो परिजन इलाज कराकर युवती को पुसार बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। सूचना मिलते ही प्रेमी युवती को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
पढ़ें : धर्म परिवर्तन के बाद पंचायत, फिर ममेरे भाई से करा दी युवती की शादी, बखेड़ा
विज्ञापन
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को युवती की शादी थी। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बारात संबंधित युवती के घर पर पहुंच गई। परिजनों ने बारात का स्वागत किया। बाराती और घराती सब खुश थे। इसी दौरान दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि प्रेमी के अलावा वह किसी से भी शादी नहीं करेगी। परिजनों ने उस पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने परिजनों के सामने ही अपने हाथ की नस काट ली। इससे परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के पिता ने दूल्हे से माफी मांगते हुए बारात को वापस भेज दिया। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मामला पुलिस में पहुंच गया। परिजन युवती को लेकर दोघट थाने में पहुंचे। पुलिस ने युवती के साथ पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहते हैं। वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि अब उनका बेटी से कोई रिश्ता नाता नहीं रहा है। वह जहां जाना चाहती है, जा सकती है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया। परिजन घायल युवती को पुसार बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। सूचना मिलते ही प्रेमी बस स्टैंड से युवती को अपने साथ लेकर चला गया। क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/