{"_id":"5d1966068ebc3e3cc84a728e","slug":"bride-gives-helmet-to-her-husbad-just-after-marriage-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान का असरः विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे को पहनाया हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान का असरः विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे को पहनाया हेलमेट
Mon, 01 Jul 2019 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा की खातिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के जागरूकता अभियान के बाद जिले में पुलिस-प्रशासन की ओर से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक दुल्हन बाइक पर विदा हुई, लेकिन विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे को हेलमेट पहनाया। वह बोली कि यह जरूरी है।
विज्ञापन
शहर के आशीर्वाद रिसोर्ट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया। दोघट की नाजमा का निकाह मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी नदीम के साथ हुआ। हंसी खुशी दोनों परिवार जाने लगे। दुल्हन को ले जाने के लिए दूल्हा बाइक पर पहुंचा था।
विज्ञापन
दुल्हन ने बाइक पर बैठने से पहले हेलमेट मंगाया और दूल्हे को हेलमेट पहनाया। नाजमा का कहना था कि हेलमेट से खुद की ही सुरक्षा है। सरकार जागरूक कर रही है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। अगर युवा जागरूक नहीं होंगे तो सरकार का अभियान कैसे सफल होगा।
विज्ञापन
दिव्यांग और विधवा विवाह भी हुए
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिव्यांग और विधवा विवाह भी आयोजित किए गए। हंसी खुशी से दंपती अपने घरों को रवाना हुए।