फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bride escaped with cash and mobile after one week of marriage

मुजफ्फरनगर: शादी के एक सप्ताह बाद नगदी और मोबाइल लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

Tue, 04 Jun 2019 05:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bride escaped with cash and mobile after one week of marriage
लुटेरी दुल्हन

मुजफ्फरनगर में परिजनों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नई नवेली दुल्हन नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई। एक सप्ताह पूर्व ही शादी कर दुल्हन घर आई थी। शादी के लिए लड़की पक्ष को 60 हजार रुपये भी दिए गए थे। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन


मोरना में रहने वाली एक महिला का भाई उसी के पास रहता है। बताया जाता है कि वह काफी सीधा-साधा है इसलिए उसकी शादी नहीं हो रही थी। करीब 15 दिन पूर्व बिजनौर निवासी एक महिला उनके संपर्क में आई। इस महिला ने मोरना निवासी महिला को उसके भाई की शादी कराने का वादा किया। इसके लिए उसने 60 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

 
करीब एक सप्ताह पूर्व चंद लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्म हुई और युवक की शादी कराने वाली बिजनौर निवासी महिला वहां से चली गई। तब से दुल्हन युवक के साथ ही मोरना में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को बिजनौर निवासी महिला युवक के घर आई और रात में भी वहीं रुकी। रात्रि में दुल्हन ने कोल्ड ड्रिंक में परिजनों को नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो दुल्हन और खुद को बिजनौर निवासी बता रही महिला फरार थी।


दोनों घर से करीब दो हजार रुपये और दो मोबाइल भी ले गईं। रविवार को युवक व उसकी बहन ने चार-पांच लोगों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed