{"_id":"65ca91790326adc96005a844","slug":"bride-absconds-with-cash-and-jewelery-after-giving-intoxicants-to-her-husband-meerut-news-c-30-1-smrt1051-118167-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति को नशीला पदार्थ पिलाकर दुल्हन नकदी व जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति को नशीला पदार्थ पिलाकर दुल्हन नकदी व जेवरात लेकर फरार
Tue, 13 Feb 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
पुंवारका/सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक गांव में पति को नशीला पदार्थ पिलाकर दुल्हन घर से जेवरात और नकदी लेकर चली गई। छह दिन पहले ही शादी हुई थी। पीड़ित पति ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली का है। यहां के निवासी एक युवक की छह दिन पहले ही अपनी बिरादरी की युवती से शादी हुई थी। रविवार की रात दुल्हन ने पति को दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके पश्चात घर में नकदी और जेवरात लेकर चली गई। पति को होश आने इसकी जानकारी हुई। उसने देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली थी। पति ने पुलिस को सूचना दी। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 1.50 लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है।
थाना जनकपुरी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि दुल्हन के परिजनों से भी संपर्क किया गया। पता चला है कि वह अपने मायके भी नहीं गई है। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर दुल्हन की तलाश कर रही है।