फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   brick association news

ईंट भट्ठा मालिक बोले: लागत बढ़ी, दरें नहीं, कारोबार चलाना हुआ मुश्किल

Fri, 09 Oct 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
brick association news

विज्ञापन
महत्वपूर्ण
.. भट्ठा मालिकों ने दीपावली के बाद श्रमिकों के आने पर सीजन शुरू करने का लिया निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
जनपद ईंट निर्माता समिति की वार्षिक आम सभा शुक्रवार को कंकरखेड़ा शगुन फार्म में संपन्न हुई। इसमें जिले के ईंट भट्ठा मालिकों ने भाग लिया। सभा में आगामी ईंट भट्ठा सीजन शुरू करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रमिक दीपावली के बाद भट्ठों पर आएंगे, इसके बाद सीजन शुरू किया जाएगा। सभा में सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समिति के अध्यक्ष केपी सिंह ने प्रशासन की नीतियों पर रोष जताते हुए कहा कि पहले श्रमिक मिट्टी खोदकर गारा तैयार करते थे और ईंटों की पथाई करते थे। अब गारा तैयार करने का काम मशीनों से होने लगा है। इससे श्रमिकों की मेहनत आधी रह गई है। उनकी दरों में कोई कमी नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि गारा तैयार करने सहित और गारा तैयार करने के बिना ईंट पथाई की दरें जल्द निर्धारित की जाएं।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री पवन मित्तल ने कहा कि ईंट निर्माण की लागत लगातार बढ़ रही है। सभी प्रकार के खर्चों में वृद्धि हुई है। बाजार में ईंटों की दरें नहीं बढ़ने से भट्ठा कारोबार संकट में है। उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत और सीमित आमदनी के कारण कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। सभा में संरक्षक इंद्र गर्ग, जयकृष्ण गुप्ता, धर्मवीर सिंह, विकास गुप्ता, अजय मित्तल, नितिन सिंह, विशाल गोयल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

... भट्ठा संचालन की अवधि बढ़ाने की उठी मांग
.. समिति के प्रवक्ता अजय मित्तल ने कहा कि सरकार विनियमन शुल्क सहित विभिन्न शुल्क लेती है। भट्ठा संचालन की अनुमति मार्च से 30 जून तक ही मिलती है। सरकार को इसमें रियायत देते हुए पूरे वर्ष भट्ठा संचालन की अनुमति देने पर विचार करना चाहिए, ताकि भट्ठा मालिकों को राहत मिल सके।

... वार्षिक बैठक में पूर्व समिति घोषित
... कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने संस्था का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। जिसे सदस्यों ने स्वीकार किया। इस दौरान समिति की कार्यकारिणी के चुनाव पर भी चर्चा हुई और वर्तमान कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से दोबारा जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed