फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bribery episode: The then police commissioner fell on the SP, not the countryside

रिश्वत प्रकरण: एसपी देहात पर नहीं, तत्कालीन पुलिस कमिश्नर पर गिरी गाज

Wed, 15 Mar 2023 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bribery episode: The then police commissioner fell on the SP, not the countryside
मेरठ। 20 लाख की रिश्वत मांगने की वायरल वीडियो मेें एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि एडीजी रेलवे सतीश गणेश हटा दिए गए। एडीजी सतीश गणेश डेढ़ साल पहले वाराणसी में पुलिस कमिश्नर थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही आईपीएस अनिरुद्ध का रिश्वत मांगने का वीडियो बनाया गया था। अब उन्हें मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भेजे जाने के पीछे इस प्रकरण को भी माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस प्रकरण में उन्होंने रिपोर्ट एसपी देहात के पक्ष या विपक्ष में दी थी।
विज्ञापन

एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है। मेरठ से लेकर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों में इसे लेकर चर्चा चल रही है। मंगलवार को अचानक एडीजी रेलवे सतीश गणेश को मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भेज दिया गया, जिसे लेकर चर्चाओं को और बल मिला। आईपीएस अनिरुद्ध कुमार करीब डेढ़ साल पहले वाराणसी में चेतगंज एएसपी थे। इस दौरान स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को बचाने के लिए आईपीएस का 20 लाख की डिमांड करते हुए वीडियो भी बना था, हालांकि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वक्त वाराणसी में पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश थे। मंगलवार को एडीजी सतीश गणेश को रेलवे से हटाकर एडीजी पीटीएस बना दिया। एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर कार्रवाई से पूर्व तत्कालीन वाराणसी कमिश्नर सतीश गणेश को रेलवे से हटाने पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि एसपी देहात पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed