{"_id":"680bfc7cd4b3d7418500fa7c","slug":"bribe-taken-in-presence-of-deputy-cmo-video-goes-viral-meerut-news-c-14-1-mrt1002-843415-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ की मौजूदगी में ली रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ की मौजूदगी में ली रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर अपंजीकृत डॉक्टरों से अवैध वसूली कर छूट देने के आरोप लगते रहे हैं। अब लखीमपुरा तारापुरी क्षेत्र डिप्टी सीएमओ महेश चंद्रा, उनके क्लर्क अमन की मौजूदगी में लक गुलजार के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। नीमा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जांच का आदेश दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया के द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि 24 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कार्यालय के ड्राइवर गुलजार पैसे का लेनदेन कर रहे हैं। इसमें डॉ. महेश चंद्र और लिपिक अमन कौशिक भी हैं। मामले में तीन दिन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीण गौतम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।
इस पूरे प्रकरण के बीच नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र का आरोप है कि यह मामला सालों से चल रहा है। शहर में 2330 अपंजीकृत डाक्टर हैं। इन्हीं की वजह से लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मामूली लालच में विभागीय अधिकारी शहर के लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण वीडियो के माध्यम से सामने आ गया है। मजिस्ट्रेट स्तर पर इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में जिलाधिकारी से आग्रह कर जांच की मांग की गई है। संगठन शासन को भी अवगत कराएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : सीएमओ
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए आदेश दिए हैं। उन्हें तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। किसी भी स्थिति में अनुचित कार्य नहीं होने दिया जाएगा। - अशोक कटारिया, सीएमओ।
-- -- --