फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   break on roadways samvida parchalak appointment

रोडवेज संविदा परिचालकों की भर्ती पर लगा ब्रेक 

Sat, 03 Jun 2017 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
break on roadways samvida parchalak appointment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 400 संविदा परिचालक सरप्लस होने के बावजूद रोडवेज में हो रही 278 संविदा परिचालकों की भर्ती पर आखिरकार ब्रेक लग गए हैं। ‘अमर उजाला’ ने गुपचुप रूप से की जा रही इस ऑफलाइन भर्ती का भंडाफोड़ किया था। मामला गरमाने पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जहां रोडवेज अधिकारियों की क्लास लगाई है तो वहीं रोडवेज मुख्यालय लखनऊ ने भर्ती प्रक्रिया तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यह था प्रकरण 
रोडवेज में परिचालकों की कमी के नाम पर संविदा परिचालकों की भर्ती करने का फर्जीवाड़ा लंबे समय से चला आ रहा है। भर्ती में भारी भ्रष्टाचार होने और भारी रिश्वत लिए जाने की शिकायत होती रही हैं। विभाग की तरफ से विज्ञप्ति जारी करके ऑनलाइन आवेदन के जरिये ही भर्ती करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन मेरठ रोडवेज रीजन में गत माह फरवरी-मार्च में 140 परिचालकों की ऑफलाइन भर्ती की गई। जबकि पूर्व में भर्ती किए गए 400 संविदा परिचालकों की मेरिट सूची जून तक मान्य थी। इन सभी को आबद्ध करने के बाद ही नई भर्ती निकाली जा सकती थी। लेकिन यहां नियम-शर्तों का उल्लंघन करते हुए न केवल 140 परिचालक भर्ती किए गए बल्कि 138 संविदा परिचालकों की भर्ती फिर से निकाल दी गई। इस दूसरी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई थी।
विज्ञापन

 
‘अमर उजाला’ ने किया भंडाफोड़ 
‘अमर उजाला’ ने गत 17 मई के अंक में ‘रोडवेज में फर्जीवाड़े की ऑफलाइन भर्ती’ और 18 मई के अंक में ‘400 परिचालक सरप्लस, फिर भी भर्ती का खेल’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर भर्ती के इस खेल का भंडाफोड़ किया था। रोडवेज का फर्जीवाड़ा उजागर होने पर विभाग में हड़कंप मच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री तक पहुंचा मामला
मामला परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तक भी पहुंच गया था। परिवहन मंत्री द्वारा मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर करने के बाद रोडवेज मुख्यालय से भर्ती पर ब्रेक लगाने को कहा गया है। इससे मेरठ सहित मुरादाबाद, लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, वाराणसी आदि में हो रही भर्ती पर भी रोक लग गई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि फिलहाल भर्ती को स्थगित करने के लिए मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं। भर्ती में आए आवेदनों या आवेदन के आधार पर बनाई गई मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों को आबद्ध करने से रोका गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed