फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brave woman fought with robbers to save the memento of her martyred husband.

Meerut News: शहीद पति की निशानी बचाने के लिए लुटेरों से भिड़ी थी वीर नारी

Wed, 11 Sep 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Brave woman fought with robbers to save the memento of her martyred husband.
परीक्षितगढ़। कारगिल में शहीद हुए पति डबल सिंह की निशानी कान के कुंडल बचाने के लिए उनकी पत्नी राजी देवी सोमवार को लुटेरों से भिड़ गईं थीं। राजी देवी को कुंडल उनके पति से 28 साल पहले भेंट किए थे। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह सफेद बाइक पर हेलमेट लगाकर किठौर की ओर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल कस्बा सतपुल्ली निवासी कारगिल डबल सिंह की पत्नी राजी देवी राधा गार्डन कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह घर से पेट्रोल पंप पर पैदल जा रहीं थीं। इसी दौरान परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर राधा गोविंद मंडप के पास परीक्षितगढ़ की ओर से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने राजी देवी के कान के कुंडल लूटने की कोशिश की। लेकिन राजी देवी बदमाशों से भिड़ गईं। राजी देवी ने अपने कुंडल लूट की कोशिश नाकाम कर दी लेकिन आरोपी हमला कर उनका बैग लूटकर ले जाने में कामयाब हो गए। उनके बैग में 30 हजार रुपये रखे थे। इस घटना के बाद से एसपी देहात राकेश मिश्रा के निर्देश पर सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीम बदमाशाें की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए परीक्षितगढ़, कैलीरामपुर, राधाना, किठौर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन


एक माह पहले भी सफेद बाइक सवार लुटेरों ने की थी वारदात
एक माह पूर्व भी सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने आसिफाबाद-परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस के पास सैर के लिए निकली महिला से तमंचे के बल पर सोने के कुंडल लूट लिए थेे। राजी देवी से तीस हजार लूट की वारदात में भी बदमाश सफेद अपाचे पर सवार बताये जा रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों वारदातों में एक ही गिरोह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed