फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brave bitch clashed with robber, beat up fiercely

लुटेरे से भिड़ गई बहादुर बिटिया, जमकर धुना

Tue, 31 Dec 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Brave bitch clashed with robber, beat up fiercely
मेरठ। एसपी सिटी आवास के सामने सोमवार को बाइक सवार बदमाश ने युवती से पर्स छीनने की कोशिश की। युवती बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे से भिड़ गई। छीनाझपटी में बाइक गिर गई। फिर क्या था युवती ने उसकी जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के सर्वोदय कॉलोनी निवासी युवती ई-रिक्शा से बेगमपुल से घर जा रही थी। कैलाश प्रकाश स्टेडियम के सामने बाइक सवार लुटेरा आया और युवती का पर्स छीनने लगे। युवती ने पर्स नहीं छोड़ा और लुटेरे से भिड़ गई। लुटेरे को युवती ने पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने भी बदमाश की धुनाई की। सूचना पर यूपी 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को चोट लगी है। युवती थाने नहीं आई। पुलिस का कहना है कि युवती को थाने में बुलाया जा रहा है। उसकी तहरीर पर केस दर्ज होगा। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह का कहना कि लुटेरे रोहित से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी वह लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं वीआईपी इलाके में वारदात होने पर अधिकारियों ने थानेदारों को फटकार लगाई। कहां कि ठंड में पुलिस सड़क पर निकले। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर चेकिंग की। हालांकि कई थानेदार अधिकारियों के निर्देश के बाद भी नहीं जागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed