फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brake on DL of 16-year-old teenagers in Meerut, applications started coming as soon as the school opened

बदलाव: 16 साल के किशोरों के डीएल पर लगा ब्रेक, स्कूल खुलते ही आने लगे थे आवेदन

Wed, 29 Sep 2021 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Sep 2021 11:17 AM IST
सार

16 साल की आयु में बनने वाला डीएल 50 सीसी के वाहन चलाने की अनुमति देता है। आरटीओ में 16 से 18 साल के बीच के किशोरों-युवाओं के डीएल भी पासपोर्ट रोक के बाद भी बनाए जा रहे हैं। अब आरटीओ ने इस पर सख्ती कर दी है। 

विज्ञापन
Brake on DL of 16-year-old teenagers in Meerut, applications started coming as soon as the school opened
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आरटीओ में 16 से 18 साल के बीच के किशोरों-युवाओं के डीएल  पासपोर्ट रोक के बाद भी बनाए जा रहे हैं। अब आरटीओ ने इस पर सख्ती कर दी है। पोर्टल में भी आवेदन लेना बंद कर दिया है। अब उसी आवेदक का लाइसेंस बनाया जाएगा, जिसके अपने नाम पर या उसके परिजन के नाम 50 सीसी का वाहन पंजीकृत होगा। लेकिन सोसायटी आफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ने देश में 50 सीसी के वाहनों के बंद होने की जानकारी परिवहन विभाग को दे रखी है। ऐसे में अब इन किशोरों को 18 साल उम्र होने का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


देश में दोपहिया वाहनों का लाइसेंस दो स्तर पर दिया जाता है। एक 16 साल से 18 साल आयु वर्ग के लिए और दूसरा 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लिए। 16 से 18 साल आयु वर्ग वाले किशारों को विदाउट गियर दोपहिया चलाने की अनुमति दी जाती है। इसमें भी यह शर्त जोड़ी गई है कि वाहन 50 सीसी क्षमता से कम का होना चाहिए। लेकिन देश में करीब दो दशक पहले से ही 50 सीसी के वाहन बनना बंद हो गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बातचीत बेनतीजा: आज शहर में पैदल मार्च करेंगे किसान, लग सकता है जाम, ये हैं संगठन की प्रमुख मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन

काइनेटिक लूना 50 सीसी की आखिरी दोपहिया 
काइनेटिक लूना देश की आखिरी दोपहिया थी जो 50 सीसी से कम क्षमता की थी। 35 सीसी की ये लूना 1972 में लांच हुई थी और साल 2000 तक मार्केट में रही। इसके बाद लूना सुपर आई जो 60 सीसी की थी, वह भी बंद हो गई थी। 

गाड़ियों की क्षमता बढ़ी, नियम पुराना 
35 सीसी क्षमता से शुरू हुआ दोपहिया वाहनों का सफर अब 1000 सीसी को पार कर रहा है। देश में भी 500 से 600 सीसी के वाहन उपलब्ध हैं, लेकिन मोटर वाहन एक्ट के प्रावधानों में बदलाव नहीं हुआ है। 

स्कूल खुलते ही आने लगे थे आवेदन 
कोरोना काल में बंद चल रहे स्कूल जैसे ही खुले, वैसे ही 16 साल से अधिक आयु वाले आवेदकों के डीएल आवेदन आने लगे थे। आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना 10 से 15 ऐसे आवेदन पहुंच रहे थे। लेकिन इन्हें निराशा हाथ लग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed