{"_id":"6970e5254c1b3997d80a00d3","slug":"brainstorming-on-sir-and-social-awareness-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111126-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसआईआर और सामाजिक जागरूकता पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसआईआर और सामाजिक जागरूकता पर मंथन
विज्ञापन
जमीयत उलमा के कार्यालय में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ रोड स्थित जमीयत उलमा के कार्यालय में एसआईआर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत उन लोगों को जागरूक करना है, जिनके नाम 2026 की मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं या जिनकी वोटर लिस्ट में नाम, उम्र या पते से संबंधित त्रुटियां हैं। बैठक में स्पष्ट किया गया कि ऐसे सभी मतदाता 6 फरवरी से पहले अपने नाम जुड़वाने या त्रुटियां ठीक कराने की प्रक्रिया पूरी करें।
जमीयत उलमा से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाया जा सके। उलमाओं ने चिंता जताई कि समाज का एक बड़ा वर्ग अभी भी वोट बनवाने या सूची में सुधार कराने के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने चेताया कि सरकार द्वारा तय समय-सीमा के बाद नाम दर्ज या संशोधित न होने पर भविष्य में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। समाज में बढ़ती बुराइयों पर नियंत्रण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नई पीढ़ी को सही दिशा देने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुस समद व संचालन मौलाना मोहम्मद आकिल हुसैनी ने किया। बैठक में मौलाना मोहम्मद नबील, मौलाना अरिजुद्दीन, मौलाना आबिद, मौलाना अब्दुल्ला, कारी वासिफ, मौलाना आरिफ, डॉ. नईम, कारी नूर मोहम्मद मौजूद रहे।